/sootr/media/post_banners/e0da3b5df77134bddb88ed8fb65b65873fbada08681b95a7abc79e30697e4899.jpg)
BHOPAL. मध्यप्रदेश में लगातार हो रही बारिश के कारण यात्रियों को काफी परेशान होना पड़ रहा हैं। प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते रतलाम रूट बाधित होने से अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस को डायवर्टेड रूट से चलाया जा रहा था। इस ट्रेन को पकड़ने के लिए अलग-अलग जिलों के लगभग 150 यात्री भोपाल स्टेशन पहुंचे, लेकिन यहां पर ट्रेन ने हाल्ट ही नहीं लिया। इस वजह से यात्रियों की ये ट्रेन छूट गई। हालांकि फिर दो घंटे, इस ट्रेन को बीना में रोका गया। यात्रियों को झेलम से यहां पहुंचाया गया।
भोपाल स्टेशन पर यात्री करते रहे इंतजार
दरअसल मध्य प्रदेश में हुई भारी बारिश से हाहाकार मचा हुआ है। इसके चलते रतलाम रूट बाधित होने के कारण अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस को डायवर्टेड कर दिया गया था। इस ट्रेन को पकड़ने के लिए रतलाम, उज्जैन समेत कई अन्य स्थानों के 140 से ज्यादा यात्री भोपाल स्टेशन पहुंचे थे। वो यहां पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अहमदाबाद-गोरखपुर एक्स सीधे निकल गई। फिर दो घंटे इस ट्रेन को बीना में रोका गया। यात्रियों को झेलम से बीना स्टेशन पहुंचाया गया। यात्रियों को बीना स्टेशन से ट्रेन मिल गई और वे गोरखपुर रवाना हो गए।
यात्रियों को झेलम से पहुंचाया बीना
भोपाल स्टेशन में इंतजार कर रहे यात्रियों को झेलम एक्सप्रेस में सवार कर दिया गया। झेलम एक्सप्रेस 11:50 बजे बीना स्टेशन पहुंची। अनाउंसमेंट करवाने के बाद झेलम से उतरे यात्री उसमें सवार हो गए और ट्रेन 12:15 बजे बीना स्टेशन से गोरखपुर के लिए रवाना हो गई। वहीं रेल अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों के लिए किसी स्टेशन विशेष पर ट्रेन को खड़ी करवाने का कोई नियम नहीं हैं।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us