पुष्कर के बीजेपी विधायक सुरेश रावत का कथित ऑडियो वायरल, कपड़ा व्यापारी ने लगाए हैं 4.5 करोड़ हड़पने के आरोप

Chandresh Sharma | Nov 24, 2023, 24:00 IST
Share
पुष्कर के बीजेपी विधायक सुरेश रावत का कथित ऑडियो वायरल, कपड़ा व्यापारी ने लगाए हैं 4.5 करोड़ हड़पने के आरोप
पुष्कर के बीजेपी विधायक सुरेश रावत का कथित ऑडियो वायरल, कपड़ा व्यापारी ने लगाए हैं 4.5 करोड़ हड़पने के आरोप

राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को वोट पड़ने हैं, इसी बीच बीजेपी से पुष्कर विधायक और मौजूदा प्रत्याशी सुरेश रावत का एक कथित ऑडियो सामने आया है। मामला काफी पुराना है।

AJMER. राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत 25 नवंबर को वोट पड़ने हैं, इसी बीच बीजेपी से पुष्कर विधायक और मौजूदा प्रत्याशी सुरेश रावत का एक कथित ऑडियो सामने आया है। मामला काफी पुराना है। अगस्त 2023 में कपड़ा व्यापारी मोहनलाल ने विधायक रावत पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने 2019 के आम चुनाव में लोकसभा की टिकट के लिए उनका बायोडाटा लिया था और फिर टिकट पक्की होने का झांसा देते हुए अमित शाह के नाम पर उनसे 3 किश्तों में 4.5 करोड़ रुपए लिए थे। गुरुवार को सामने आए ऑडियो को मोहनलाल ने अपने और विधायक सुरेश राजे का होने का दावा किया है।

भागीरथ चौधरी को मिला था टिकट

साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने भागीरथ चौधरी को टिकट दिया था। वहीं मोहनलाल वर्तमान में एक ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हैं। वे दूदू पंचायत समिति के सदस्य भी रहे है। मोहनलाल का कहना है कि जब उन्हें टिकट नहीं मिला तो उन्होंने सुरेश रावत से पैसा वापस मांगा था। तब उन्होंने 23 मई को रिजल्ट आने के बाद पैसा लौटाने की बात कही थी, लेकिन 5 साल बीतने को हैं अब तक पैसा नहीं लौटाया।

गृहमंत्री अमित शाह से भी की थी शिकायत

मोहनलाल का कहना है कि इस मामले में उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से शिकायत भी की थी। तब उन्होंने पुलिस से जांच भी कराई थी। फिलहाल मामला अदालत में लंबित भी है। उधर विधायक रावत ने इसे राजनैतिक षड़यंत्र करार दिया है। उनका कहना है कि पहले उनका टिकट कटवाने विरोधियों ने भरपूर प्रयास किए। अब वोटिंग के एक दिन पहले फर्जी ऑडियो के जरिए उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। रावत ने ब्लैकमेलिंग का केस दर्ज कराने और चुनाव आयोग से शिकायत करने की भी बात कही है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Audio of Pushkar BJP MLA goes viral
  • accused of taking money in exchange of ticket
  • accused of embezzling Rs 4.5 crore
  • पुष्कर बीजेपी विधायक का ऑडियो वायरल
  • टिकट के बदले पैसा लेने का आरोप
  • 4.5 करोड़ हड़पने का आरोप
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच