MP में जन आशीर्वाद यात्रा के साथ रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के भी हो रहे प्रयास, यादव और शर्मा की अगुवाई में हो रही मान-मनौव्वल

Chandresh Sharma | Sept 20, 2023, 24:00 IST
Share
MP में जन आशीर्वाद यात्रा के साथ रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के भी हो रहे प्रयास, यादव और शर्मा की अगुवाई में हो रही मान-मनौव्वल
MP में जन आशीर्वाद यात्रा के साथ रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने के भी हो रहे प्रयास, यादव और शर्मा की अगुवाई में हो रही मान-मनौव्वल

बीजेपी के खेमे में रूठे लोगों को मनाने का दौर जारी है। बंद कमरे में हो रही बैठकों में नाराज लोगों को मनाया जा रहा है। उपेक्षा का दंश झेल रहे लोगों से पार्टी के पदाधिकारी संपर्क कर रहे हैं।

BHOPAL. जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव दहलीज तक आते जा रहे हैं वैसे-वैसे राजनैतिक दल अपनी रणनीति के अनुसार राजनैतिक गोटियां सेट करने में काफी मशक्कत कर रहे हैं। बीजेपी और कांग्रेस प्रदेश में अपनी-अपनी यात्राएं निकाल रही हैं। दलबदल का दौर भी जारी है। ऐसे में बीजेपी के खेमे में रूठे लोगों को मनाने का दौर जारी है। बंद कमरे में हो रही बैठकों में नाराज लोगों को मनाया जा रहा है। खांटी कार्यकर्ता होने के बावजूद उपेक्षा का दंश झेल रहे लोगों से पार्टी के पदाधिकारी संपर्क कर रहे हैं। पूर्व संगठन मंत्रियों, पार्टी के संघ और प्रकोष्ठ के नेताओं और एबीवीपी के पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं की भी पूछपरख बढ़ गई है।

सागर संभाग के नेताओं की हुई बैठक

बीजेपी के संगठन मंत्री हितानंद शर्मा और प्रदेश प्रभारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ऐसे नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। 15 सितंबर को दोनों ने सागर संभाग के नेताओं की बैठक भी ली थी। एजेंडा जन आशीर्वाद यात्रा की तैयारी का था लेकिन चुनाव में संगठन की एकता पर भी बल दिया गया। जन आशीर्वाद यात्रा के सागर संभाग में पहुंचने के बाद एक बार फिर फीडबैक लिया जा रहा है।

दलबदलू नेताओं के सोशल मीडिया एकाउंट पर भी नजर

बीजेपी नेताओं की एक टीम फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी निगाह बनाए हुए है। जो पार्टी नेता दल बदल चुके हैं, उनकी पोस्ट को कितने लोग लाइक कर रहे हैं। उनमें कितने बीजेपी कार्यकर्ता हैं। स्पेशली ग्वालियर संभाग के नेताओं के सोशल मीडिया पोस्ट से आ रही बगावती तेवरों की बू के चलते पूर्व संभागीय संगठन मंत्री वेदप्रकाश ने ऐसे नेताओं के साथ बैठक भी की।

नाराज कांग्रेसियों पर भी निगाह

इसी बीच कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं और नेताओं पर भी बकायदा नजर रखी जा रही है। चुनाव से पहले दलबदल का लंबा दौर चल सकता है। अखिल भारतीय गोंडवाना पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मोनिका मनमोहन शाह बट्टी के बीजेपी का दामन थामने के बाद माना जा रहा है कि अन्य दलों और संगठनों के लोगों को भी बीजेपी में एंट्री दिलाई जा सकती है। पार्टी नेता निरंतर इसके प्रयास कर रहे हैं।

Tags:
  • BJP News
  • बीजेपी न्यूज
  • Jan Ashirwad Yatra
  • BJP is appeasing the angry people
  • keeping an eye on social media accounts too
  • जन आशीर्वाद यात्रा
  • रूठों को मना रही बीजेपी
  • सोशल मीडिया एकाउंट पर भी नजर
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट

By Mukesh Sharma

राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन

By Neel Tiwari

इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार

By Mukesh Sharma

पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?

By Ramanand Tiwari

एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग

By Manya Jain

भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल

By Sandeep Kumar

बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...

By Sandeep Kumar

MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...