वीडी शर्मा ने नारायण त्रिपाठी को पहचानने से किया इंकार, बोले- कौन हैं नारायण त्रिपाठी, कोई नहीं है नारायण त्रिपाठी

author-image
Ujjwal Rai
एडिट
New Update
वीडी शर्मा ने नारायण त्रिपाठी को पहचानने से किया इंकार, बोले- कौन हैं नारायण त्रिपाठी, कोई नहीं है नारायण त्रिपाठी

JABALPUR. मध्यप्रदेश की राजनीति में आजकल पूर्व बीजेपी विधायक नारायण त्रिपाठी सुर्खियों में चल रहे हैं। उनके बीजेपी छोड़ने के बाद से बीजेपी अलग ही रुख में नजर आई। शुक्रवार को जब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से त्रिपाठी के बारे में पूछा गया तो वह भड़क गए। उन्होंने कहा- 'नारायण त्रिपाठी काहे के नारायण त्रिपाठी, कौन से नारायण त्रिपाठी भाई, किन त्रिपाठी की बात कर रहे हैं, कोई नारायण त्रिपाठी नहीं है।' उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चलती रहेगी, जिसे किसी से कोई नाराजगी नहीं है।

बीजेपी को किसी से कोई नाराजगी नहीं: वीडी

बता दें कि शुक्रवार को वीडी शर्मा जबलपुर दौरे पर थे। इस दौरान हाल ही में बीजेपी छोड़ने वाले नारायण त्रिपाठी के जिक्र पर वह भड़क उठे। उन्होंने कहा कि वह किसी त्रिपाठी को नहीं जानते। भारतीय जनता पार्टी व्यवस्था में काम करती, जिसे किसी से कोई नाराजगी नहीं है। बीजेपी की हर कार्यकर्ता मजबूती से मैदान में उतरा है। इस बार बहुमत की सरकार बनाकार ऐसे लोगों को गहराई से जबाव दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें...

भोपाल के गोविंदपुरा में सीएम शिवराज सिंह ने किया रोड शो, कहा- जिन बहनों के नाम छूट गए, उनके नाम लाड़ली बहना योजना में जोड़ेंगे

कांग्रेस झूठी है: वीडी

वीडी शर्मा ने कहा कि प्रिंयका गांधी की झूठ की दुकान है। उन्होंने कहा कि साल 2018 में राहुल गांधी ने जो झूठी घोषणाएं की थीं, उनका मप्र की जनता जबाव मांग रही है। कांग्रेस ने जनता के साथ झूठ और छल किया था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने किसानों डिफॉल्टर घोषित कर दिया था, जिसके 2200 करोड़ रुपए बीजेपी ने किसानों को सम्मान देने के लिए कांग्रेस को दिए थे। बेरोजगारी भत्ता का भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा- अब कांग्रेस बच्चों को भी धोखा देगी? बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कांग्रेस के नेता दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वह तो पीएफआई का समर्थन कर रहे हैं। दिग्विजय सिंह और सनातन धर्म पर इंडिया गठबंधन के बयान पर प्रिंयका गांधी क्या कुछ नहीं कहेंगी। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने कांग्रेस के राज में बीमारू राज्य मप्र को विकसित किया है।

BJP वीडी शर्मा बीजेपी VD Sharma नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी छोड़ी नारायण त्रिपाठी पर भड़के वीडी शर्मा नारायण त्रिपाठी Narayan Tripathi left BJP Narayan Tripathi angry at Narayan Tripathi
Advertisment