किसान कर्ज माफी के पोस्ट पर विवाद में फंसी बीजेपी; पोस्टर में लिखा था-19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कर्ज के चलते हुई नीलाम
The Sootr | Oct 06, 2023, 24:00 IST
किसान कर्ज माफी के पोस्ट पर विवाद में फंसी बीजेपी; पोस्टर में लिखा था-19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कर्ज के चलते हुई नीलाम
राजस्थान में किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर एक किसान की फोटो सहित लगे पोस्ट को लेकर राजस्थान बीजेपी विवाद में फंस गई है
JAIPUR. राजस्थान में किसान कर्ज माफी के मुद्दे पर एक किसान की फोटो सहित लगे पोस्ट को लेकर राजस्थान बीजेपी विवाद में फंस गई है। पोस्टर पर जिस किसान का फोटो है उसका कहना है कि नहीं तो उसने कोई कर्ज ले रखा है और ना उसकी जमीन नीलाम हुई है।
राजस्थान बीजेपी के 'नहीं सहेगा राजस्थान अभियान' के तहत एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें यह दावा किया गया था कि 19 हजार से ज्यादा किसानों की जमीन कर्ज के चलते नीलाम हो गई है। इस पोस्टर में जैसलमेर जिले के पोकरण के एक किसान की फोटो का इस्तेमाल किया गया। अब इस किसान ने यह दावा किया है कि उसकी जानकारी के बिना तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है और वह आज भी 200 बीघा जमीन का मालिक है। किसान का परिवार राजस्थान की भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ मानहानि का केस दायर करने की बात कर रहा है। जैसलमेर जिले के रामदेवरा की रिखियों की ढाणी निवासी सत्तर साल के किसान माधुराम जयपाल का कहना है कि पोस्टर पर लगी तस्वीर उसकी ही है लेकिन यह बीजेपी तक कैसे पहुंची वह नही जानता। उसने इतना जरूर बताया कि कुछ समय पहले दो युवक खराब फसलों की फोटो के नाम पर उसकी फोटो ले गए थे। किसान ने कहा कि गांव का एक युवक जयपुर गया था और उसने वहां ये पोस्टर देख कर इस बारे में उसे बताया।
किसान के बेटे जुगताराम का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी ने उनके पिता की फोटो को छाप कर परिवार को बदनाम किया है, ऐसे में वह अब कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं। इस मामले मैं पार्टी के जिला अध्यक्ष चंद्रप्रकाश शारदा के मुताबिक प्रदेश स्तर पर इन पोस्टर को तैयार किया गया था। ऐसे में उन्हें इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। वहीं इस बारे में पार्टी के किसान मोर्चा अध्यक्ष भागीरथ चौधरी का कहना है कि यदि कोई गलती हुई है तो उसे ठीक किया जाएगा।
किसानों की जमीन कर्ज के चलते नीलाम
बीजेपी ने गरीब परिवार को किया बदनाम
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari