भीम आर्मी के बड़े नेताओं पर BJP से सांठगांठ करने का आरोप, दिग्विजय सिंह के वीडियो शेयर करने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने लिया एक्शन

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
भीम आर्मी के बड़े नेताओं पर BJP से सांठगांठ करने का आरोप, दिग्विजय सिंह के वीडियो शेयर करने के बाद चंद्रशेखर आजाद ने लिया एक्शन

BHOPAL. मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। उससे पहले एक नया विवाद सामने आ गया है। प्रदेश में भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील बैरसिया और आजाद समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील अस्तेय पर बीजेपी से सांठगांठ के आरोप लगे हैं। करोड़ों रुपए लेने के आरोप हैं। डबरा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश कैन ने सीधा आरोप लगाया है। दिग्विजय सिंह के वीडियो शेयर करने के बाद मामला गरमा गया।

वीडियो में क्या है ?

Home - 2023-11-22T212515.307.jpgडबरा से आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेश कैन

वीडियो 28 अक्टूबर को भोपाल के वीआईपी रोड का है। इसमें रूपेश कैन भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों पर बीजेपी से सांठगांठ का आरोप लगाते दिखाई दे रहे हैं। दोनों प्रदेशाध्यक्ष भी दिख रहे हैं। रूपेश कैन गुस्से में कहते हैं कि ये हैं हमारे प्रदेश अध्यक्ष, जिन्होंने करोड़ों रुपए में हमारी समाज बेच दी है। अध्यक्ष जी सामने मुंह कीजिए, आपको पूरी समाज देख रही है। क्या ये सही है कि आपने भाजपा से पैसे लिए और छह-छह गाड़ियां ले लीं। वे आरोप लगाते हैं कि ये भाजपा की गाड़ियां हैं।

दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो

दिग्विजय सिंह ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा भाजपा SC-ST के हित में काम करने के बजाय केवल चुनाव में SC-ST के वोट काटने के लिए अपनी काली कमाई के पैसे से नौजवानों को खरीद कर कांग्रेस को हराने के लिए BJP उम्मीदवार खड़े करती है। चाहे BSP हो चाहे, भीम आर्मी, चाहे JAYS चाहे, GGP के नाम से। इन संगठनों को BJP के चंगुल में नहीं फंसना चाहिए। जिसकी सरकार बने, उन्हें अपना एजेंडा देना चाहिए। SC-ST के हितों के लिए लड़ाई लड़ना चाहिए। हम कांग्रेसजन उनका साथ देंगे।'

ये खबर भी पढ़िए..

UP के इस दिग्गज की MP में एंट्री, अलग बुंदेलखंड के लिए किया ये बड़ा काम

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद का एक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद प्रदेश की सभी इकाइयां भंग कर दीं। उन्होंने प्रदेश जिला संभाग और विधानसभा सेक्टर की सभी इकाइयों को भंग कर दिया।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद बीजेपी से सांठगांठ का आरोप भीम आर्मी पर आरोप भीम आर्मी Bheem Army Chief Chandrashekhar Azad allegations of nexus with BJP मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव allegations on Bheem Army Bheem Army Madhya Pradesh Assembly elections