आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को बड़ी सौगात, अब 62 की जगह 65 साल में रिटायरमेंट, जानें कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

The Sootr CG | Published:
Share
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को बड़ी सौगात, अब 62 की जगह 65 साल में रिटायरमेंट, जानें कौन सी सुविधाएं मिलेंगी
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को बड़ी सौगात, अब 62 की जगह 65 साल में रिटायरमेंट, जानें कौन सी सुविधाएं मिलेंगी

छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को मानदेय वृद्धि के बाद एक और बड़ी सौगात मिली है। सरकार ने रिटायरमेंट की उम्र भी बढ़ा दी है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। छत्तीसगढ़ में 46 हजार से ज्यादा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को मानदेय वृद्धि के बाद एक और बड़ी सौगात मिली है। भूपेश सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की रिटायरमेंट की उम्र 62 से बढ़ाकर 65 साल कर दिया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रिक्त पदों पर आंगनबाड़ी सहायिकाओं से पदपूर्ति को 25 को बढ़ाकर 50 प्रतिशत कर दिया गया है। साथ ही भर्ती के लिए आवश्यक 10 साल के अनुभव को कम करके 05 साल कर दिया गया है। इस संबंध में मंत्रालय से महिला एवं बाल विकास विभाग ने आदेश जारी कर दिया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस साल प्रस्तुत 2023-24 के बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मांगों को पूरा करते हुए उनके मानदेय में बढ़ोत्तरी की घोषणा की थी। जारी आदेश के अनुपालन में 01 अप्रैल 2023 से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को बढ़ा हुआ मानदेय दिया जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मासिक मानदेय की राशि 6 हजार 500 रूपए प्रति माह से बढ़ाकर 10 हजार रूपए दी जा रही है। इसी तरह आंगनबाड़ी सहायिकाओं का मानदेय 3 हजार 250 रूपए से बढ़ाकर 5 हजार और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 4 हजार 500 रूपए से बढ़ाकर 7 हजार 500 रूपए प्रति माह कर दिया गया है।

एक मुश्त एकमुश्त राशि का भी प्रावधान

प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि और रिटायरमेंट पर एक मुश्त भुगतान का प्रावधान किया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की मृत्यु पर अनुग्रह राशि में वृद्धि करते हुए वर्तमान में 50 हजार रूपए प्रदान किया जा रहा है। इसी तरह रिटायरमेंट पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को 50 हजार रूपए और सहायिकाओं को 25 हजार रूपए भुगतान का प्रावधान है।

Tags:
  • Raipur News
  • रायपुर न्यूज
  • Big decision of Bhupesh government
  • big gift to Anganwadi workers in Chhattisgarh
  • government increased the retirement age by three years
  • increase in honorarium of Anganwadi workers
  • भूपेश सरकार का बड़ा फैसला
  • छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी सौगात
  • सरकार ने तीन साल बढ़ाई रिटायरमेंट की उम्र
  • आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मानदेय में वृद्धि
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर