/sootr/media/post_banners/5b184fc7d6997d91fbe11137a216969013ae669ab6297a7be42a8cc54ec8fb0c.jpg)
BINA. सागर जिले के बीना में 17 वर्षीय छात्र बस से उतरते समय पिछले पहिए की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में तोड़फोड़ के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। ग्रामीणों ने बस ड्राइवर और क्लीनर की पिटाई भी कर दी। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की मांग की है। बता दें मृतक 12वीं क्लास में आर्ट स्ट्रीम का छात्र था।
गुस्साए ग्रामीणों ने फूंकी बस
जानकारी के मुताबिक रवि अहिरवार 20 सितंबर को बसाहरी गांव के शासकीय स्कूल में भूगोल की तिमाही परीक्षा देने गया था। परीक्षा देने के बाद वह, तिरुपति ट्रेवल्स की बस से घर वापस आ रहा था। बस जैसे ही गांव में पहुंची, ड्राइवर ने स्पीड कम करके उसे जल्दी उतरने को कहा। इस दौरान रवि बस से उतरते वक्त पिछले पहिए की चपेट में आ गया। इस हादसे में मौके पर ही रवि की मौत हो गई। बता दें, बीना एसडीओपी प्रशांत सुमन और खिमलासा समेत तीन थानों की पुलिस घटनास्थल पर मौजूद थे।
आरोपी पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग
दुर्घटना की जानकारी होते ही ग्रामीण मौके पर घटनास्थन पर पहुंचे। छात्र के परिवार वालों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ चक्काजाम कर दिया। छात्र की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने बस फूंक दी। ग्रामीणों ने ड्राइवर और कंडक्टर की पिटाई भी कर डाली। वहीं मृतक के परिजनों ने एक करोड़ रुपए की मुआवजा राशि देने की मांग की है। इसके अलावा वह प्रशासन से चार लाख की तात्कालिक सहायता देने के अलावा बस ड्राइवर और क्लीनर पर सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us