/sootr/media/post_banners/85c4c39296f23aba76d11ef24e7a37708b4d3ac97416a686d8af561dad1bce13.jpg)
RAIPUR. छत्तीसगढ़ की सियासत में सुबह से जिस प्रमोद ने हलचल मचा रखी थी, उस प्रमोद का खुलासा हो गया है। जिस प्रमोद को लेकर कई कयास लगाए जा रहे थे वो खुद सामने आ गया है। सीएम भूपेश ने अपने ट्विट हैंडल पर ट्वीट करके बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में प्रमोद कौन है ?
बोनस के नाम पर वो जुमले देते गए, हमने कर दिखाया.
इसीलिए जनता कह रही है #मेरा_वोट_कांग्रेस_कोpic.twitter.com/fV0VX1MkQt— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 3, 2023
कांग्रेस का एड कैंपेन का कैरेक्टर है प्रमोद
उन्होंने किसानों को आत्महत्या के लिए मजबूर किया, हमने उनकी समृद्धि का रास्ता तैयार किया.
इसीलिए किसान कह रहे हैं #मेरा_वोट_कांग्रेस_कोpic.twitter.com/gfJ0CCDWSh— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 3, 2023
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस एड कैंपेन चला रही है। प्रमोद कांग्रेस के एड कैंपेन का एक कैरेक्टर है। इसके जरिए वो अपनी घोषणाओं का जिक्र करती है।
पंचायत वेब सीरीज के बिनोद की तर्ज पर एड कैंपेन
ये रहा छत्तीसगढ़ का प्रमोद...#ChhattisgarhElection2023#Election2023#AssemblyElections2023#Chhattisgarh#BJP4Chhattisgarh#CONGRESSchhattisgarh#TheSootr@bhupeshbaghel@INCChhattisgarhpic.twitter.com/dfyp5nd7mR
— TheSootr (@TheSootr) November 3, 2023
वेब सीरीज पंचायत में एक कैरेक्टर बिनोद ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। इस वेब सीरीज में एक कैरेक्टर भूषण होता और दूसरा बिनोद। वो दोनों आपस में जो बातचीत करते हैं, वो बेहद रोचक है। इसमें भूषण बिनोद से कहता है देख रहा है बिनोद। इतनी क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इसे लेकर कई मीम्स भी बने। अब कांग्रेस ने उसी वायरल वीडियो की तर्ज पर एड कैंपेन चलाया है। छत्तीसगढ़ में जिस प्रमोद को लेकर इतनी हवा बन रही थी, वो कांग्रेस के एड कैंपेन का एक कैरेक्टर निकला।