चुनाव परिणाम से पहले मैहर में मां शारदा के दर्शन करने सपत्नीक पहुंचे CM शिवराज, शक्तिपीठ में मांगा विजय का वरदान

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
चुनाव परिणाम से पहले मैहर में मां शारदा के दर्शन करने सपत्नीक पहुंचे CM शिवराज, शक्तिपीठ में मांगा विजय का वरदान

MAIHAR. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव का मतदान हो चुका है। नतीजा 3 दिसंबर को आने वाला है। जनता ने अपना काम कर दिया है, अब मैदान में उतरे महारथियों को भगवान से ही आस है। यही कारण है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पत्नी साधना सिंह के साथ मैहर के त्रिकूट पर्वत पर स्थित मां शारदा के शक्तिपीठ मैहर पहुंचे। यहां उन्होंने मां शारदा के दर्शन किए। माना जा रहा है कि मैहर की मां शारदा से सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विजय का वरदान मांगा है।

दिवंगत प्रधान पुजारी के घर भी गए

मंदिर में दर्शन के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान दिवंगत पूर्व प्रधान पुजारी देवी प्रसाद के निवास भी पहुंचे। यहां उन्होंने पूर्व प्रधान पुजारी को श्रद्धासुमन अर्पित किए साथ ही परिवार को ढांढस भी बंधाया। हाल ही में शक्तिपीठ के प्रधान पुजारी देवी प्रसाद का निधन हो गया था।

मैहर को जिला बनाया

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से पहले ही मैहर को जिला घोषित कर दिया था। मैहर के जिला बनने के बाद यहां के लोगों की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी हुई है। हालांकि इसका श्रेय स्थानीय विधायक नारायण त्रिपाठी भी लेने से नहीं चूकते। बता दें कि नारायण त्रिपाठी ने बीजेपी छोड़कर अपनी एक अलग पार्टी बनाई है, साथ ही पृथक विंध्य राज्य की मांग को हवा दी है।

आल्हा की ईष्ट देवी हैं मैहर की मां शारदा

बता दें कि मैहर स्थित मां शारदा का शक्तिपीठ काफी प्राचीन है। माना जाता है कि यह आल्हाऊदल की कर्मभूमि भी रहा। मैहर में आल्हा ऊदल का अखाड़ा आज भी मौजूद है। मान्यता है कि अपना शीश मां शारदा को अर्पित करने वाले आल्हा को देवी से अमरत्व प्राप्त हुआ था और आज भी हर रोज मां शारदा की पहली पूजा आल्हा ही अदृश्य रूप में आकर करते हैं।


made Maihar a district sought blessings from mother Sharda for victory CM Shivraj reached Maihar with his family MP News मैहर को बनाया है जिला एमपी न्यूज मां शारदा से मांगा जीत का वरदान सपरिवार मैहर पहुंचे सीएम शिवराज
Advertisment