छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद से अब तक कैश, शराब, चांदी समेत 8 करोड़ बरामद, जानिए कहां क्या हुआ जब्त

The Sootr CG | Oct 19, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद से अब तक कैश, शराब, चांदी समेत 8 करोड़ बरामद, जानिए कहां क्या हुआ जब्त
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगने के बाद से अब तक कैश, शराब, चांदी समेत 8 करोड़ बरामद, जानिए कहां क्या हुआ जब्त

छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले ही लगातार अवैध कैश व वस्तुएं जब्त की जा रही है।

RAIPUR. छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही चुनाव आयोग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इस बार विधानसभा चुनाव से पहले ही लगातार अवैध कैश व वस्तुएं जब्त की जा रही है। इस दौरान कीमती सामान, ज्वैलरी, कैश समेत करीब 8 करोड़ रुपए का अवैध सामान और कैश पकड़ा जा चुका है और कार्रवाई के बाद ट्रेजरी में जमा करा दिया जाता है। दरअसल, पकड़े माल की एक प्रति आरोपी व्यक्ति या संस्था को दी जाती है। इसके साथ ही इसकी जानकारी जिला मॉनिटरिंग कमेटी को दी जाती है। आरोपी कमेटी के समक्ष जवाब पेश कर सकता सकता है। जबकि कपड़े, शराब या अन्य वस्तुएं माल को लेकर अगर सात दिनों तक कोई सामने नहीं आया तो संबंधित जांच एजेंसी द्वारा थाने में एफआईआर दर्ज करवाई जाती है।

इसके बाद जब्त माल संबंधित थाने को सौंप दिया जाता है। चुनावी प्रकिया और अदालती कार्रवाई पूरी होने के बाद कोर्ट के फैसले के अनुसार मालखाने से सामान निकालकर डिस्ट्रॉय या नीलामी कर दी जाती है। जानकारों का कहना है कि चुनाव के दौरान पकड़े गए माल का कोई न कोई दावेदार सामने आ ही जाता है। अगर कोई चीज सुनसान इलाके में जब्त की गई है, तो उसे लेकर क्लेम करने वाले या असली मालिक का तलाशना कठिन हो जाता है।

जानिए कहां क्या पकड़ा

- मौदहापारा और गंज थाना - 79.59 लाख कैश

- आजाद चौक थाना - 12 लाख की चांदी

- सीजीएसटी ने ट्रांसपोर्टरों के भनपुरी एवं रावाभाटा के गोदामों से 1 करोड़ रुपए साडी, साइकिलें जब्त कीं।

- रावाभाटा स्थित गोडाउन में भारी मात्रा में सोलर फ़्लैश लाइटें भी िमलीं।

- शराब जब्त - 5.28 करोड़ रुपए

- सीजीएसटी ने 5.53 करोड़ की टैक्स चोरी फर्जी इनवाइस से करना पकड़ा

पिछले विधानसभा चुनाव (2018) में ये सब हुआ था जब्त

कैश - 3.9 करोड़ रुपए

शराब - 1.77 करोड़ रुपए

ड्रग और नॉरकोटिक्स - 0.36 करोड़ रुपए

कीमती मैटल - 0.16 करोड़ रुपए

फ्रीबीज - 00

कुल जब्तियां - 11.6 करोड़ रुपए

Tags:
  • Chhattisgarh News
  • छत्तीसगढ़ न्यूज
  • Chhattisgarh Assembly Elections 2023
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023
  • Code of Conduct in Chhattisgarh
  • Rs 8 crore recovered in Chhattisgarh
  • छत्तीसगढ़ में आचार संहिता
  • छत्तीसगढ़ में 8 करोड़ बरामद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA