नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी ने जीता फाइनल, इन्हें भी मिला पदक

The Sootr CG | Oct 26, 2023, 24:00 IST
Share
नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी ने जीता फाइनल, इन्हें भी मिला पदक
नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड, वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी ने जीता फाइनल, इन्हें भी मिला पदक

नेशनल गेम्स में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने अपना परचम लहराया है। दरअसल, गोवा में 37वें नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया है।

BILASPUR. नेशनल गेम्स में एक बार फिर छत्तीसगढ़ ने अपना परचम लहराया है। दरअसल, गोवा में 37वें नेशनल गेम्स का आयोजन किया गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा देशभर के खिलाड़ियों ने भाग लिया है। इस बीच, एक अच्छी खबर मिली है। प्रदेश के तीन खिलाड़ियों ने परचम लहराते हुए दो दिन में गोल्ड समेत दो पदक जीते हैं। वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी यादव गोल्ड फाइनल जीतकर गोल्ड मेडल जीत गई हैं, ऐसा करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली महिला वेटलिफ्टर बन गई हैं। वहीं, बैडमिंटन की स्टार आकर्षी कश्यप को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा, उन्हें ब्रांज मेडल मिला है।

दरअसल, गोवा में 37वें राष्ट्रीय खेलों में 28 राज्यों के करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इन्हीं खेलों में 24 अक्टूबर को बैडमिंटन और 25 अक्टूबर को वेटलिफ्टिंग के मुकाबले हुए। इसमें पुरुष वर्ग में विजय कुमार माहेश्वरी व महिला वर्ग में राजनांदगांव की ज्ञानेश्वरी यादव ने हिस्सा लिया। विजय को 5वां स्थान हासिल हुआ पर ज्ञानेश्वरी ने स्नैच में 80 और क्लीन एंड जर्क में 97 (कुल 177 किलोग्राम) वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा कर लिया। दूसरे स्थान पर रहीं हरियाणा की प्रीति ने कुल 174 किलो वजन उठाया सिल्वर मेडल जीता। ओड़िशा की झिल्ली डाला बेहेरा ने कुल 167 किग्रा वजन उठाकर ब्रांज मेडल हासिल किया।

आज मलखंभ सहित कई गेम्स होंगे

राष्ट्रीय खेलों में तीसरे दिन, गुरुवार को महिला बास्केटबॉल 3x3, तलवारबाजी, पेंचक सिलट, बिलियर्ड्स, स्नूकर और मलखंभ सहित कई अन्य खेल होंगे। मलखंभ टीम से छत्तीसगढ़ को उम्मीद है। वहीं, बैडमिंटन में प्रदेश की से एकमात्र खिलाड़ी भिलाई की आकर्षी कश्यप को सेमीफाइनल मुकाबले में दिल्ली की अनुपमा उपाध्याय ने 2-0 से शिकस्त दी। फाइनल भी अनुपमा ने जीता और गोल्ड पर कब्जा किया। बता दें कि यह गेम्स 28 अक्टूबर तक चलेगा।

Tags:
  • CG News
  • Chhattisgarh's first gold in National Games
  • Dnyaneshwari won the final in weightlifting
  • bronze medal in badminton
  • नेशनल गेम्स में छत्तीसगढ़ को पहला गोल्ड
  • वेटलिफ्टिंग में ज्ञानेश्वरी ने जीता फाइनल
  • बैडमिंटन में ब्रॉन्ज़ पदक
  • CG न्यूज़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच