MP में कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 19 महिलाओं को मैदान में उतारा, देखें पूरी लिस्ट

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MP में कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में 19 महिलाओं को मैदान में उतारा, देखें पूरी लिस्ट

BHOPAL. राजनीति में महिला आरक्षण की चर्चा के बीच कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में महिलाओं को मौका दिया है। कुल 144 प्रत्याशियों में करीब 15 फीसदी टिकट कांग्रेस ने महिलाओं को दिए हैं। कुल 19 महिला प्रत्याशियों को पार्टी ने मैदान में उतारा है। अभी 86 टिकट का फैसला होना बाकी है। पहली सूची को देखकर लगता है कि कांग्रेस टिकट में महिलाओं को और तवज्जो देगी।

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में महिला मुद्दों और मतदाताओं पर जोर दिख रहा है। ये चुनाव पूरी तरह से महिला मतदाताओं वाला दिखाई दे रहा है। महिला वोटर्स का रुझान ही इसका फैसला करेगा। अभी ऐसा ही दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाड़ली बहना योजना लेकर आए हैं तो कांग्रेस भी नारी सम्मान योजना के साथ खड़ी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी कह चुकी हैं कि आरक्षण लागू होने का इंतजार क्यों ?

इन महिला प्रत्याशियों को मैदान में उतारा

  • जतारा से किरण अहिरवार
  • खरगापुर से चंदा सिंह गौर
  • मलहरा से साध्वी राम सिया भारती
  • रायगांव से कल्पना वर्मा
  • नागौद से डॉ. रश्मि सिंह पटेल
  • मनगवां से बबीता साकेत
  • सिंगरौली से रेनू शाह
  • जैतपुर से उमा धुर्वे
  • सिहोरा से एकता ठाकुर
  • लांजी से हिना कांवरे
  • परसवाड़ा से मधु भगत
  • पंधाना से रूपाली बारे
  • बालाघाट से अनुभा मुंजारे
  • भीकनगांव से झूमा सोलंकी
  • महेश्वर से विजयलक्ष्मी साधौ
  • सांवेर से रीना बौरासी
  • जोबट से सेना पटेल
  • उज्जैन उत्तर से माया राजेश त्रिवेदी
  •  बैरसिया से जयश्री हरिकिरण


MP News टिकट में दिखी लाड़ली बहना Dear sister seen in ticket मप्र विधानसभा चुनाव मप्र कांग्रेस उम्मीदवार सूची MP Assembly elections first list of Congress released एमपी न्यूज MP Congress candidate list