छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के पहले आरोपों का दौर, कांग्रेस ने शेयर किया स्टिंग वीडियो, बड़े नेताओं तक पैसा पहुंचाने के आरोप

Rahul Garhwal | Nov 15, 2023, 24:00 IST
Share
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के पहले आरोपों का दौर, कांग्रेस ने शेयर किया स्टिंग वीडियो, बड़े नेताओं तक पैसा पहुंचाने के आरोप
छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के पहले आरोपों का दौर, कांग्रेस ने शेयर किया स्टिंग वीडियो, बड़े नेताओं तक पैसा पहुंचाने के आरोप

छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के पहले आरोपों का दौर चल रहा है। कांग्रेस ने स्टिंग वीडियो शेयर किया, जिसमें बड़े नेताओं तक पैसा पहुंचाने के आरोप हैं।

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान 2 दिन बाद 17 नवंबर को होने हैं। ठीक उससे पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। मंगलवार को कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर सनसनी फैलाने वाला वीडियो शेयर किया है। कांग्रेस ने दुर्ग जिले की वैशाली नगर विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी रिकेश सेन का एक वीडियो पोस्ट करके कई बड़े आरोप लगाए हैं। वीडियो के माध्यम से कांग्रेस ने पूर्व सीएम रमन सिंह समेत गृह मंत्री अमित शाह और दिवंगत मंत्री अरुण जेटली पर भी आरोप लगाए हैं।

वीडियो पोस्ट करते हुए लगाए आरोप

कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर एक स्टिंग का वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि इस वीडियो में ये जो व्यक्ति है वो छत्तीसगढ़ की वैशाली नगर विधानसभा से बीजेपी का प्रत्याशी है। नाम है रिकेश सेन, ये वीडियो में बता रहा है कि कैसे रमन सिंह की पत्नी वीणा सिंह, अमित शाह अरुण जेटली को पैसा पहुंचाया जाता है। कैसे हुआ हवाला ऑपरेट, पूरा वीडियो देखें, ये लिखते हुए कांग्रेस ने वीडियो शेयर किया।

वीडियो में क्या है ?

छत्तीसगढ़ INC ने अपने एक्स हैंडल पर हवाला ऑपरेशन बताया है। जो वीडियो को कांग्रेस ने पोस्ट किया है वो 2 मिनट 22 सेकंड का है। वीडियो देखने से पुराना लग रहा है कि इसमें अरुण जेटली के नाम का भी जिक्र है, जिनका निधन हो चुका है। कहा जा रहा है कि वीडियो बीजेपी सरकार के कार्यकाल के दौरान का हो सकता है। वहीं जिस व्यक्ति का ये वीडियो बताया जा रहा है वो रिकेश सेन भिलाई निगम के पूर्व नेता प्रतिपक्ष और 5 बार के पार्षद रह चुके हैं। सेन समाज में अच्छी पकड़ होने की वजह से बीजेपी ने उन्हें पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश मंत्री का पद भी दिया है। ये खबर कांग्रेस के सोशल मीडिया पोस्ट के आधार पर बनाई है। द सूत्र इस स्टिंग की पुष्टि नहीं करता है।

ये खबर भी पढ़िए..

साजा में अमित शाह का बयान, आपका एक वोट ईश्वर साहू को दिलाएगा न्याय, महादेव के नाम को किया बदनाम

पहले कांग्रेस में भी टिकट बिक्री के आरोप का ऑडियो !

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने महापौर रामशरण यादव को पहले कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद 10 नवंबर को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। इसके पीछे कारण उसी वायरल ऑडियो को बताया जा रहा है, जिसमें पहली आवाज कथित रुप से अरुण तिवारी पूर्व विधायक सीपत की है, जबकि दूसरी आवाज महापौर रामशरण यादव की है। इस बात की पुष्टि भी पूर्व विधायक अरुण तिवारी ने द सूत्र को की है। इस ऑडियो में विधानसभा चुनाव के टिकट वितरण को लेकर चर्चा हो रही है। ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, ये ऑडियो को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संज्ञान में लिया है। कांग्रेस का कहना है कि ऑडियो में जिस प्रकार की बातचीत हो रही है, वो पार्टी अनुशासनहीनता की परीधि में आता है। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने ऑडियो प्ररकण को गंभीरता से लेते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया था। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया गया।

Tags:
  • Chhattisgarh Congress
  • छत्तीसगढ़ कांग्रेस
  • Chhattisgarh Assembly Elections
  • छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव
  • Congress shared sting video
  • allegations of sending money to big leaders
  • BJP candidate Rikesh Sen
  • कांग्रेस ने शेयर किया स्टिंग वीडियो
  • बड़े नेताओं पर पैसे पहुंचाने के आरोप
  • बीजेपी प्रत्याशी रिकेश सेन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा