जयपुर में टिकट काटने की चर्चाओं के बीच मंत्री महेश जोशी के समर्थकों का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, 5वीं सूची में भी नाम नहीं

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
जयपुर में टिकट काटने की चर्चाओं के बीच मंत्री महेश जोशी के समर्थकों का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, 5वीं सूची में भी नाम नहीं

मनीष गोधा, JAIPUR. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वासपात्र माने जाने वाले जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट काटे जाने की चर्चाओं के बीच बुधवार, 1 नवंबर को उनके समर्थक भारी संख्या में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री महेश जोशी अभी हवा महल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी होने के बावजूद पांचवीं लिस्ट तक भी उनका नाम प्रत्याशियों की सूची में नहीं आ पाया है। अब कहा जा रहा है कि उनका टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह जयपुर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी को हवा महल विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जा सकता है।

जोशी ने बहुत काम किया, टिकट कटा तो विरोध होगा

मंत्री महेश जोशी के समर्थकों का कहना है कि महेश जोशी ने क्षेत्र में बहुत काम किया है और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जो पार्टी के खिलाफ हो। उन्होंने सरकार बचाने में मदद की और हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे हैं ऐसे में उनका टिकट काटा गया तो कड़ा विरोध किया जाएगा।

समानांतर बैठक बुलाने पर मिला था जोशी को नोटिस

जाहिर है, महेश जोशी कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रहे हैं और पिछले वर्ष 25 सितंबर को पार्टी के विधायक दल की एक समानांतर बैठक बुलाए जाने के मामले में पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दे दिया था। माना जा रहा है कि इसी घटना के चलते महेश जोशी का टिकट अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। अपने टिकट के लिए महेश जोशी विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन करते भी नजर आ रहे हैं। अब देखना यही है कि पार्टी की जो भी अंतिम सूची आ रही है उसमें महेश जोशी का नाम रहेगा या नहीं।

सीएम अशोक गहलोत CM Ashok Gehlot विधानसभा चुनाव राजस्थान न्यूज Assembly Elections मंत्री महेश जोशी के समर्थकों ने किया कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन जलदाय मंत्री महेश जोशी Supporters of Minister Mahesh Joshi demonstrated at Congress Headquarters Rajasthan News Water Supply Minister Mahesh Joshi