पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का अधिकारियों के लिए ट्वीट, कहा- फ़ाइल से न करें छेड़छाड़, ये अनुचित

author-image
Chandresh Sharma
एडिट
New Update
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का अधिकारियों के लिए ट्वीट, कहा- फ़ाइल से न करें छेड़छाड़, ये अनुचित

शिवम दुबे, Raipur. 5 साल बाद छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी हो गई है। इसके साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह एक्शन में नजर आ रहे हैं। पूर्व सीएम ने छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों को अपने अधिकार का गलत इस्तेमाल न करने की समझाइए दी है। इसके लिए रमन सिंह ने एक्स हैंडल (ट्विटर) से पोस्ट भी किया है।

पूर्व सीएम का अधिकारियों के लिए पोस्ट

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया में अपने एक्स हैंडल से पोस्ट करते हुए छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों को दो टूक यह कहा है कि "आज कुछ सूत्रों से मुझे जानकारी प्राप्त हुई है कि प्रदेश के कुछ अधिकारी महत्वपूर्ण फाइलों को बैक डेट अंकित कर स्वीकृत कर रहे हैं जो की पूर्णतः अनुचित है। मैं ऐसे सभी अधिकारियों को बताना चाहता हूं कि आप प्रशासनिक व्यवस्था के हिस्से हैं और जब तक प्रदेश में नई सरकार का गठन नहीं होता तब तक ऐसी किसी भी प्रकार के अनुचित कार्य करने से आप सभी को बचना चाहिए।"

पोस्ट के क्या मायने?

इस पोस्ट के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने प्रदेश के अधिकारियों को साफ-साफ चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि कई विभागों में फिर बदल और पुरानी रुकी हुई नियुक्तियों के आदेशों को जारी करने का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसे डॉ रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अधिकारियों को चेताया है। विधानसभा चुनाव के नतीजों के साथ ही प्रदेश में भाजपा की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बन गई है।

सरकार बनने के साथ ही प्रदेश के कई भाजपा नेताओं के कानून व्यवस्था, अपराधियों पर लगाम लगाने, अब अधिकारियों को बंद करने जैसे सोशल मीडिया में पोस्ट और बयान बाजियां शुरू हो गई हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने अपने सोशल मीडिया में छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक अधिकारियों को अपने अधिकारों का गलत इस्तेमाल न करने की समझाइए दी है।







फाइलों से छेड़छाड़ पर किया खबरदार अधिकारियों के लिए किया ट्वीट पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह cautioned on tampering of files tweeted for officials Former Chief Minister Raman Singh छत्तीसगढ़ न्यूज Chhattisgarh News