कुनकुरी से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, BJP ने किया थाने का घेराव, जानें क्या है पूरा मामला

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
कुनकुरी से कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, BJP ने किया थाने का घेराव, जानें क्या है पूरा मामला

शिवम दुबे, RAIPUR. छत्तीसगढ़ की कुनकुरी विधानसभा से कांग्रेस विधायक और प्रत्याशी यू डी मिंज पर एक महिला ने दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने यूडी मिंड के खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला के साथ बहस करते और मोबाइल छीनते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले को लेकर कुनकुरी से बीजेपी प्रत्याशी विष्णु देव साय के समर्थकों ने कुनकुरी थाने का घेराव भी 13 नवंबर को किया है।

पीड़ित महिला ने की थी शिकायत

पीड़ित महिला का कहना है कि 12 नवंबर को सुबह 8 से 9 बजे उसके घर में काफी संख्या में लोग आ गए थे, इन लोगों ने घर के अंदर प्रवेश किया था, उनके द्वारा कहा जा रहा था कि ये क्या काम कर रही है। इसके बाद वो लोग फोटो लेकर निकल गए। फिर पीछे से विधायक यूडी मिंज आए, वे बोले कि तुम्हारा भारतीय जनता पार्टी ने क्या किया, देख लो। 15 लाख की जो योजना थी, वो आपके खाते में आई क्या। विधायक ऐसे बोल रहे थे। इसी दौरान वीडियो बना रहे हो कहकर मेरे हाथ से मोबाइल छीन लिया गया और मुझे मारने के लिए कहा गया। थाने में दिए गए आवदेन में अपनी जान का खतरा बताया गया है।

यूडी मिंज और कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR

पीड़ित महिला की शिकायत के कुनकुरी पुलिस ने कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज समेत आधा दर्जन कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 448,143, 355 के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज व कार्यकर्ताओं पर बलवा, गृह अतिचार समेत महिला को अपमानित करने का गंभीर आरोप लगा है। जिन पर एफआईआर हुई है उनमें विमल राम, अर्जुन राम, महेंद्र राम, प्रकाश किस्पोट्टा, यूडी मिंज और कांग्रेस अन्य कार्यकर्ता के नाम शामिल हैं।

बीजेपी ने किया थाना का घेराव

कुनकुरी से बीजेपी प्रत्याशी विष्णु देव साय के समर्थकों ने कुनकुरी थाना घेराव के साथ एनएच 43 जाम कर दिया। इससे काफी देर तक आवागमन बाधित रहा है। बीजेपी ने 13 नवंबर को यह बोलते हुए घेराव किया कि 24 घंटे बीत जाने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं मंगलवार को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।

रायपुर न्यूज Raipur News यूडी मिंज पर महिला से दुर्व्यवहार का आरोप कांग्रेस प्रत्याशी यूडी मिंज के खिलाफ FIR कुनकुरी कांग्रेस विधायक यूडी मिंज UD Minz accused of misbehaving with a woman Congress candidate UD Minz FIR against Kunkuri assembly seat Kunkuri Congress MLA UD Minz कुनकुरी विधानसभा सीट