रतलाम में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में दिखी गुटबाजी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कड़पा ने जीतू के सामने सोलंकी पर निशाना साधा

author-image
Rahul Garhwal
एडिट
New Update
रतलाम में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में दिखी गुटबाजी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कड़पा ने जीतू के सामने सोलंकी पर निशाना साधा

आमीन हुसैन, RATLAM. रतलाम में कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में कांग्रेस की गुटबाजी सामने आ गई। कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के सामने ही पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष युसूफ कड़पा ने वीरेंद्र सिंह सोलंकी पर तंज कसा। जीतू पटवारी को 2 सभा करनी पड़ी।

कांग्रेस के गुटों के अलग-अलग मंच

कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में बड़ी भीड़ दिखाई दी। कांग्रेस के अलग-अलग गुटों के मंच लगे दिखे। मंचों पर भीड़ कम और गुटबाजी का असर ज्यादा दिखा। जीतू पटवारी ने एक सभा युसूफ कड़पा के मंच से की और दूसरी वीरेंद्र सिंह सोलंकी के मंच से। विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के सामने गुटबाजी से निपटना बड़ी चुनौती होगी।

युसूफ कड़पा ने वीरेंद्र सिंह सोलंकी पर कसा तंज

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यूसुफ कड़पा ने अपने संबोधन में जीतू पटवारी के सामने ही वीरेंद्र सिंह सोलंकी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि जावरा की माटी से कांग्रेस जिसको भी टिकट देगी, हम उसे जितवाकर लाएंगे पर किसी बाहरी व्यक्ति को यहां की जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है।

युसूफ कड़पा VS वीरेंद्र सिंह सोलंकी

जावरा से टिकट की दावेदारी में युसूफ कड़पा और वीरेंद्र सिंह सोलंकी के बीच कॉम्पिटिशन है। दोनों कांग्रेस से टिकट चाहते हैं। सोलंकी ने जावरा में चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। वहीं कड़पा उन्हें बाहरी व्यक्ति बताकर उनका पत्ता काटना चाहते हैं, ताकि उनका रास्ता साफ हो जाए।

जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना

जन आक्रोश यात्रा के दौरान विधायक जीतू पटवारी ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हमने 251 घोटाले की लिस्ट दी थी, लेकिन उन्हें उजागर करने का काम सरकार का है। जैसे ही हम सरकार में आएंगे सारे घोटालों को उजागर करेंगे। इतनी बड़ी तादात में जन आक्रोश इसलिए है क्योंकि कमलनाथ आने वाले हैं और शिवराज जाने वाले हैं।

ये खबर भी पढ़िए..

जन आक्रोश यात्रा में जीतू पटवारी को बनाया मप्र कांग्रेस में चुनाव अभियान समिति का सह अध्यक्ष, और बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना

जावरा में जन आक्रोश यात्रा का जोर-शोर से स्वागत

जावरा पहुंची जन आक्रोश यात्रा का वीरेंद्र सिंह सोलंकी के समर्थन में बड़ी संख्या में मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोर-शोर से स्वागत किया। पूर्व मंत्री और विधायक जीतू पटवारी के साथ विधायक महेश परमार, मनोज चावला और कांग्रेस जिला अध्यक्ष कैलाश पटेल मौजूद रहे।

factionalism in Congress Congress Jan Aakrosh Yatra मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव वीरेंद्र सोलंकी युसूफ कड़पा Madhya Pradesh Assembly elections कांग्रेस में गुटबाजी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा Virendra Solanki Yusuf Kadapa