आज आ सकती है मध्यप्रदेश कांग्रेस की पहली कैंडिडेट सूची, 100 से ज्यादा नामों पर सहमति

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
आज आ सकती है मध्यप्रदेश कांग्रेस की पहली कैंडिडेट सूची, 100 से ज्यादा नामों पर सहमति

BHOPAL. मध्यप्रदेश में चुनावों की तारीखों का ऐलान हो चुका है, लेकिन अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं की है। कांग्रेस के नेताओं का आज 15 अक्टूबर को इंतजार खत्म हो सकता है। खबरें है कि मप्र में आज विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी हो सकती है। मप्र कांग्रेस की पहली लिस्ट रविवार (15 अक्टूबर) सुबह 9.30 बजे जारी होने की संभावना है। इस लिस्ट में कमलनाथ का नाम होने की भी संभावना है, जो छिंदवाड़ा से चुनाव लड़ सकते हैं। पहली लिस्ट में 100 से ज्यादा नाम हो सकते हैं।

100 से ज्यादा नामों का होगा एलान

कांग्रेस में लंबे समय से मंथन चल रहा है। पार्टी ने हर विधानसभा सीट पर कई स्तर पर सर्वे कराया है। कमलनाथ पहले ही साफ कर चुके हैं कि इस बार किसी की सिफारिश पर टिकट नहीं मिलेगा। टिकट सिर्फ जीतने वाले उम्मीदवार को ही दिया जाएगा। कांग्रेस अपने दिग्गजों को मैदान में उतार सकती है। आज जारी होने वाली कांग्रेस की पहली लिस्ट में 100 से ज्यादा नाम होने की संभावना है। माना जा रहा है कि अब तक 70 फीसदी सीटों पर उम्मीदवारों के नाम तय हो गए हैं और बची हुई सीटों पर विचार-विमर्श चल रहा है।

70 फीसदी सीटों पर नाम तय!

मध्य प्रदेश में विधानसभी की 230 सीटें हैं। 70 फीसदी सीटों पर कांग्रेस नाम तय कर चुकी है। बता दें, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी, सिंधिया गुट के बीजेपी में शामिल होने से एक बार फिर बीजेपी की सरकार बनी थी।

राजस्थान विधानसभा चुनाव MP News एमपी विधानसभा चुनाव मप्र कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची MP Assembly elections MP Congress Candidates List एमपी न्यूज