भोपाल में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बोले- मौजूदा सरकार की जो मानसिकता है, वही जर्मनी के लीडर की रही है

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
भोपाल में राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह बोले- मौजूदा सरकार की जो मानसिकता है, वही जर्मनी के लीडर की रही है

BHOPAL. देश का नाम भारत या इंडिया को लेकर विवाद जारी जारी है। इसको लेकर बीजेपी और विपक्षी गठबंधन आमने-सामने आ गए हैं। इस मामले में मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने मौजूदा सरकार की मानसिकता को जर्मनी के लीडर जैसी बताया। दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को भोपाल में आयोजित ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

संविधान में भारत और इंडिया एक ही: दिग्विजय सिंह

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार की जो आज मानसिकता है, वही मानसिकता जर्मनी के लीडर की रही है। हमारे संविधान में भारत और इंडिया एक ही है। आडवाणी जी ने कहा था कि मोदी सबसे अच्छा इवेंट करते हैं। कोई भी कार्यक्रम को बहुत अच्छा इवेंट बना लेते हैं।

महात्मा गांधी का रास्ता धार्मिकता का रास्ता

उन्होंने आगे कहा कि महात्मा गांधी का रास्ता धार्मिकता का रास्ता है। प्रेम सद्भाव सत्य अहिंसा का रास्ता है। नाथूराम गोडसे, मोहम्मद अली जिन्ना और आज के ओवैसी ये लोग धर्मान्धता का रास्ता अपनाते हैं। आज महंगाई बढ़ती जा रही है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। कुछ सालों में हमने सरकार के रवैया को देखा है। जो कि चिंताजनक है। मैं चाहता हूं आप लोग हर समूह में जाकर चर्चा करें।

ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का संवाद कार्यक्रम

शुक्रवार को दिग्विजय सिंह ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस के संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान कहा कि अभी तक राजनीतिक दलों में विशेष कर कांग्रेस पार्टी में जो मिडिल क्लास प्रोफेशनल्स है। उनके लिए कोई स्थान नहीं था। इसलिए राहुल गांधी ने ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस का गठन किया। और शशि थरूर को उसका अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने इसका स्वरूप इतना आसान कर दिया है कि उसके गठन और नामांकन के लिए इलेक्शन के लिए किसी का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है।

दिग्विजय ने हिटलर से की तुलना Digvijay Singh दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर निशाना Digvijay Singh target on Central Government Digvijay compared with Hitler मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव दिग्विजय सिंह का बयान दिग्विजय सिंह Madhya Pradesh Assembly elections Digvijay Singh statement