पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा आज कांग्रेस में होंगे शामिल, 100 से 150 गाड़ियों के काफिले के साथ शर्मा भोपाल पहुंचकर सदस्यता ग्रहण करेंगे

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा आज कांग्रेस में होंगे शामिल, 100 से 150 गाड़ियों के काफिले के साथ शर्मा भोपाल पहुंचकर सदस्यता ग्रहण करेंगे

BHOPAL. मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी को एक के बाद एक कई झड़के लग रहे है। इस साल प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में दल बादल का दौर भी जारी है। बीजेपी की टिकट पर दो बार विधायक बन चुके गिरजा शंकर शर्मा आज (10 सितंबर) रविवार को कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं। गिरजाशंकर सुबह 11.30 बजे करीब 100 से ज्यादा समर्थकों के साथ कांग्रेस के प्रदेश कार्यालय भोपाल पहुंचेंगे।

गिरजाशंकर शर्मा आज लेंगे कांग्रेस की सदस्यता

जानकारी के मुताबिक गिरजाशंकर 100 से 150 गाड़ियों के काफिले के साथ भोपाल पहुंचकर कांग्रेस का हाथ थामेंगे। एसएनजी स्टेडियम और गुप्ता ग्राउंड पर गिरजाशंकर के समर्थक एकत्रित होंगे और वाहनों के काफिले के साथ एक कतार में भोपाल पीसीसी कार्यालय पहुंचेंगे। गिरजाशंकर के कांग्रेस में शामिल होने से होशंगाबाद संभाग और जिले चार विधानसभा क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हो सकता है। वहीं खबरें है कि शर्मा के साथ उनसे जुड़े कुछ बीजेपी के पदाधिकारी, वर्तमान पार्षद, पूर्व पार्षद, जिला पंचायत, जनपद पंचायत के सदस्य भी कांग्रेस की सदस्यता ले सकते है।

भाई के सामने ना चुनाव लड़ेंगे, ना ही प्रचार करेंगे

होशंगाबाद सीट से चुनाव लड़ने पर गिरजाशंकर ने कहा कि बीजेपी से विधायक उनके सगे भाई है। हम साथ-साथ रहे है। अगर बीजेपी से भाई को टिकट मिलेगी तो वे भाई के सामने ना चुनाव लड़ेंगे और ना ही प्रचार करेंगे। गिरजाशंकर के इस तरह के जवाब के बाद शहर की राजनीति में चर्चा है कि यह सिर्फ दवाब बनाने का फंडा है।


ये खबर भी पढ़ें...

इंदौर में मेट्रो का सेफ्टी रन, धीमी रफ्तार से हॉर्न बजाते हुए पटरियों पर दौड़ी मेट्रो, जानिए कब होगा ट्रायल रन

MP News गिरजाशंकर लेंगे कांग्रेस की सदस्यता गिरजाशंकर कांग्रेस में शामिल पूर्व विधायक गिरजाशंकर शर्मा Girjashankar take membership of Congress एमपी न्यूज Girjashankar joins Congress Former MLA Girjashankar Sharma
Advertisment