हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से बेंगलुरु के लिए आज रात से एक ओर फ्लाइट फिर शुरू

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
हवाई सफर करने वालों के लिए खुशखबरी, भोपाल से बेंगलुरु के लिए आज रात से एक ओर फ्लाइट फिर शुरू

BHOPAL. हवाई यात्रियों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। आज ( 20 सितंबर) बुधवार से भोपाल से बेंगलुरु रात की फ्लाइट फिर से शुरु होने जा रही है। बता दें 15 मई से इंडिगो ने अस्थाई रूप से इस फ्लाइट को बंद किया था, जिसके चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। हालांकि अब फिर से भोपाल से बेंगलुरू की हवाई सेवाएं शुरू कर दी गई है।

आज से रात की फ्लाइट

भोपाल से बेंगलुरु जाने के लिए बुधवार रात से एक और फ्लाइट यात्रियों को मिलने जा रही है। इंडिगो की इस फ्लाइट के शुरू होने का फायदा यात्रियों को किराए में कमी के रूप में होगा। बता दें, जिन यात्रियों को जरूरी किसी काम से शाम के समय भोपाल से बेंगलुरु जाना रहता था, वह इनडायरेक्ट फ्लाइट पकड़ रहे थे, जिसका किराया वर्तमान के मुकाबले तीन गुना तक था। इस वजह से मई महीने में इंडिगो ने इस फ्लाइट को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था।

भोपाल से बेंगलुरु के लिए अब आधा होगा किराया

इस उड़ान के शुरू होने से यात्री सुविधाओं में इजाफा होगा। साथ ही रात के समय इस उड़ान की जरूरत भोपाल से कई महिनों से महसूस की जा रही थी। यात्री कंपनी की मांग को देखते हुए इस फ्लाइट को फिर से शुरू कर रही है। बता दें, हालांकि जिस दिन इस फ्लाइट को बंद किया गया था, उसी दिन से भोपाल से रायपुर जाने वाली फ्लाइट को हफ्ते में हर दिन चलाने का भी फैसला कंपनी ने लिया था। पहले वह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन चलाई जा रही थी। अब कंपनी ने बेंगलुरु नाइट फ्लाइट के लिए अलग से एयरक्राफ्ट ले लिया है। इस फ्लाइट का संचालन उसी से किया जाएगा।

मप्र के यात्री half fare from Bhopal to Bengaluru. flight from Bhopal to Bengaluru starts from night good news for air travelers Passengers of Madhya Pradesh भोपाल से बेंगलुरु के लिए आधा किराया भोपाल से बेंगलुरु रात से फ्लाइट शुरू हवाई यात्रियों के लिए एक खुशखबरी
Advertisment