गोपाल भार्गव बोले- कांग्रेस की मेरे प्रति शुभकामनाएं हैं, मैं उस दौर का नेता जब देश में पार्टी के सिर्फ 2 सांसद थे

Chandresh Sharma | Sept 27, 2023, 24:00 IST
Share
गोपाल भार्गव बोले- कांग्रेस की मेरे प्रति शुभकामनाएं हैं, मैं उस दौर का नेता जब देश में पार्टी के सिर्फ 2 सांसद थे
गोपाल भार्गव बोले- कांग्रेस की मेरे प्रति शुभकामनाएं हैं, मैं उस दौर का नेता जब देश में पार्टी के सिर्फ 2 सांसद थे

जन आशीर्वाद यात्रा के पोस्टर और होर्डिंग्स से फोटो गायब होने से PWD मिनिस्टर गोपाल भार्गव नाराज बताए जा रहे हैं। इन अटकलों पर खुद भार्गव ने सफाई देते हुए कहा है कि इससे उनकी हैसियत पर कोई फर्क नहीं पड़ता।

BHOPAL. जन आशीर्वाद यात्रा के पोस्टर और होर्डिंग्स से फोटो गायब होने से पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर गोपाल भार्गव नाराज बताए जा रहे हैं। इन अटकलों पर खुद भार्गव ने सफाई देते हुए कहा है कि इससे उनकी हैसियत पर कोई फर्क नहीं पड़ता। जिन्होंने ये छपवाए हैं मैं उनसे भी काफी पहले मंत्री बन चुका हूं। मैं उस दौर का नेता हूं जब देश में पार्टी के सिर्फ दो सांसद थे। हम फोटो खिंचवाने के लिए नहीं आए थे। भार्गव बोले कि कांग्रेस की मेरे प्रति शुभकामनाएं हैं, राजनीति में हम यदि एक-दूसरे की चिंता करते हैं तो इसमें कोई बुरी बात नहीं है, लेकिन पार्टी अपनी जगह है।

भूपेंद्र यादव ने घर पहुंचकर की मुलाकात

पोस्टर को लेकर चल रही इन बातों के बीच प्रदेश के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव खुद गोपाल भार्गव से मिलने उनके बंगले पहुंचे। दोनों के बीच करीब 1 घंटे तक चर्चा हुई। इस मुलाकात पर भी कांग्रेस ने तंज किया है। बता दें कि हाल में हुए बीजेपी के कार्यक्रमों से नदारद रहे थे। जिस पर उनकी नाराजगी की खबरों को बल मिल रहा था।

कांग्रेस बोली- प्रतिशोध की आग में धधक रहे भार्गव

इधर कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मध्यप्रदेश के खुद्दार मंत्री गोपाल भार्गव को पहले चुनाव समितियों से अलग रखा। मंत्रालय छीने गए अब पोस्टर से ही गायब कर दिया गया है। प्रतिशोध की आग में उबल रहे पंडित जी को मनाने हरियाणा वाले केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव गए थे। मगर भगवान परशुराम के वंशज ऐसे नहीं मानने वाले। वे शिवराज सरकार की विदाई कराकर ही मानेंगे।

मैं फोटो खिंचाने में नहीं पड़ता- भार्गव

इधर गोपाल भार्गव ने कहा है कि मुझे फोटो खिंचवाने वाली राजनीति पसंद नहीं है। जब बड़े नेता आते हैं लोग दौड़ पड़ते हैं फोटो खिंचाने। यह मेरे स्वभाव में नहीं है। मैं उस युग का हूं जब देश में पार्टी के सिर्फ दो सांसद थे। जिसे चाशनी में लोटना हो, वो यह सब करे। मैं नहीं कर सकता। मेरा 4 दशक का राजनीतिक जीवन बीत चुका है। फोटो में कई जब मंत्री नहीं थे, तब मैं था। मुझे पहचान की ज्यादा इच्छा नहीं सब लोग जानते पहचानते हैं।

सीएम भी बोले- भार्गव बहुत वरिष्ठ नेता, वे अभूतपूर्व हैं

भार्गव की तस्वीर नहीं होने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि आप चिंता मत करो, गोपाल भार्गव बहुत वरिष्ठ नेता हैं, उनकी उपयोगिता पूरे बुंदेलखंड में है, वे अभूतपूर्व हैं। पार्टी उनका पूरा उपयोग कर रही है।

Tags:
  • गोपाल भार्गव
  • Gopal Bhargava
  • BJP News
  • Jaan Ashirwad Yatra
  • Bhupendra Yadav
  • जान आशीर्वाद यात्रा
  • भूपेंद्र यादव
  • बीजेपी न्यूज़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा

By Sanjay Gupta

बंटी नागर ने जिस साड़ी से सुसाइड फंदा बनाया वो कहां से आई, CCTV फुटेज में केवल यह दिखा
उज्जैन शाही मस्जिद पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश: निगम के सभी आश्वासन अब बाध्यकारी, रिट अपील खारिज

By Sanjay Gupta

उज्जैन शाही मस्जिद पर इंदौर हाईकोर्ट का आदेश: निगम के सभी आश्वासन अब बाध्यकारी, रिट अपील खारिज
गूगल को भ्रामक विज्ञापन दिखाना पड़ा भारी, अब 260 रुपए के अखरोट पर चुकाना पड़ेगा 81 गुना जुर्माना

By Aman Vaishnav

गूगल को भ्रामक विज्ञापन दिखाना पड़ा भारी, अब 260 रुपए के अखरोट पर चुकाना पड़ेगा 81 गुना जुर्माना
पदोन्नति के बाद भी निराश 194 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ा

By Sanjay Gupta

पदोन्नति के बाद भी निराश 194 डिप्टी कलेक्टर, संयुक्त कलेक्टर बनने का इंतजार बढ़ा
BSP में 114 करोड़ की स्क्रैप चोरी: छत्तीसगढ़ सरकार की हरी झंडी के बाद अब CBI करेगी जांच

By Harrison Masih

BSP में 114 करोड़ की स्क्रैप चोरी: छत्तीसगढ़ सरकार की हरी झंडी के बाद अब CBI करेगी जांच
राजस्थान में मौसम का बदलाव: आंधी, बारिश और ओलों से जनजीवन प्रभावित, तापमान में वृद्धि की संभावना

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मौसम का बदलाव: आंधी, बारिश और ओलों से जनजीवन प्रभावित, तापमान में वृद्धि की संभावना
बीकानेर उपमहापौर चुनाव हार पर कांग्रेस का मंथन, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन

By Jageshwar prasad

बीकानेर उपमहापौर चुनाव हार पर कांग्रेस का मंथन, जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन