अगर आपके पास भी है 2 हजार रुपए का नोट तो यह खबर आपके काम की, जान लीजिए....
Pratibha Rana | Dec 05, 2023, 24:00 IST
अगर आपके पास भी है 2 हजार रुपए का नोट तो यह खबर आपके काम की, जान लीजिए....
2000 का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद करने का ऐलान किया था।
BHOPAL. अगर आप मप्र में रहते है और आपके पास दो हजार रुपए का नोट है, तो ये खबर आपके काम की है। भोपाल में 2000 रुपए के नोट एक्सचेंज कराने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के रीजनल ऑफिस में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। दो हजार के नोट बदलने की प्रोसेस के लिए 2 घंटे से भी ज्यादा समय लग रहा है। कहा जा रहा है कि सिक्योरिटी चेक के बाद फॉर्म भराए जा रहे हैं। नोट चैंज करवाने आ रहे लोगों को टोकन दिए गए हैं।
अब 2,000 रुपए के बैंक नोट सर्कुलेशन से बाहर हो गए हैं। लेकिन अगर आपके पास हैं, तो आप आरबीआई बैंक में जाकर बदलवा सकते है। जानकारी के मुताबिक इन दिनों नोट के बदले लोगों को नकदी के रूप में 10 और 20 रुपए के सिक्के दिए जा रहे हैं। लोग सुबह 6 बजे से ही आईबीआई के बाहर लाइन में खड़े हो जा रहे है।
दो हजार रुपए के नोट को आरबीआई एक्ट 1934 के सेक्शन 24 (1) के तहत लाया गया था। पुराने 500 और 1000 रुपए को नोटों के बंद होने के बाद करेंसी रिक्वायरमेंट के चलते इन नोटो को लाया गया था। दो हजार रुपए को लाने का उद्देश्य दूसरे नोट सफिसेंट क्वालिटी में बाजार में आने के बाद खत्म हो गया था। इसलिए 2,000 रुपए के बैंकनोट्स की प्रिंटिंग 2018-19 में बंद कर दी गई थीं। 2000 का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था।
बता दें, दो हजार रुपए के नोट की डेडलाइन खत्म होने के बाद आप RBI के 19 रीजनल ऑफिस में बदल सकते है। एक बार में 20 हजार रुपए जमा करने की लिमिट तय की गई है। लेकिन अगर आपको 10 से ज्यादा नोट बदलवाने हैं तो उन नोटों को निर्धारित लिफाफे में डालकर डाक के माध्यम से भी बदल सकते हैं।
2000 के नोट के बदले मिल रहे सिक्के
इस साल में हुई थी छपाई बंद
10 से ज्यादा नोट बदलवाने हैं तो ये करें
राजस्थान कांग्रेस ने निकाय चुनाव की शिकायतों पर बैठाई जांच, सात दिन में देगी रिपोर्ट
By Mukesh Sharma
इंश्योरेंस के लाखों के लिए पत्नी की हत्या, 1 लाख में दी सुपारी, हादसा दिखाने सिर से गुजारा लोडिंग वाहन
By Neel Tiwari
पूर्व मंत्री विश्वेंद्र सिंह को कांग्रेस की अनुशासन समिति ने दिया नोटिस, सिंह ने किया पलटवार
By Mukesh Sharma
एमपी में सेवा संकल्प अभियान में करोड़ों की भागीदारी, बड़ा सवाल- कितनों को मिला योजनाओं का असली लाभ?
By Ramanand Tiwari
भोपाल में महिलाओं का Smash the Patriarchy के चलते हुआ जोरदार मार्च, गर्ल्स कॉलेजों के बाहर पिंक बूथ, सीसीटीवी लगाने की मांग
By Manya Jain
बच्चों के भोजन का अधिकार: राष्ट्रीय अधिवेशन भोपाल में उठा कुपोषण और बाल अधिकारों का सवाल
By Sandeep Kumar
MP Top News : मध्य प्रदेश की बड़ी खबरें, सेंट्रल जेल के इनपुट से खुला जहरीली शराब से मौत का राज, पूर्व आईएएस राकेश अग्रवाल हत्याकांड में नया मोड़...
By Sandeep Kumar