छत्तीसगढ़ में हाथियों का गांव में उत्पात, दो घरों को तोड़ा, एक दर्जन किसानों की फसलें तबाह, एक हाथी की मौत
The Sootr CG | Sept 10, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में हाथियों का गांव में उत्पात, दो घरों को तोड़ा, एक दर्जन किसानों की फसलें तबाह, एक हाथी की मौत
छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हाथियों का उत्पात जारी है। आज मरवाही रेंज के लोहारी में 5 हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। जहां हाथियों ने लोहारी में 2 ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया तो 12 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है।
PENDRA. छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में हाथियों का उत्पात जारी है। आज मरवाही रेंज के लोहारी में 5 हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है। जहां हाथियों ने लोहारी में 2 ग्रामीणों के घरों को तोड़ दिया तो 12 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया है। वहीं हाथियों की मौजूदगी से किसान परेशान हैं। हाथियों का यह दल किसानों के खेतो में लगे फसलों को इन दिनों सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है।
मरवाही और लोहारी में ग्रामीण परेशान
वहीं हाथियों के मौजूदगी से मरवाही और लोहारी के ग्रामीण रातभर परेशान होते रहे और हाथियों को दूर भगाने की कोशिश में जूझते रहे। वहीं इन पांच हाथियों का दल किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहा है। देर रात को हाथियों का दल मरवाही ग्राम के नजदीक पहुंच गया जिससे आसपास के ग्रामीण रतजगा करने को मजबूर रहे, तो वहीं वन कर्मचारी का अमला मौके पर मौजूद ना होने से ग्रामीणों में नाराजगी भी देखी गईं।
करंट से हाथी की मौत की आशंका, वन विभाग कर रहा जांच
इधर, रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम मेंढर मार के पास बीती रात भोजन की तलाश में पहुंचे एक नर हाथी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि सुबह ग्रामीण खेत की ओर गए थे। इस दौरान उन्होंने हाथी के शव को देखा, जिसके बाद वन अमले को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलने पर वन अमला मौके पर पहुंचा और शव के पीएम की कार्रवाई की जा रही है। अब तक मौत के कारण पता नहीं चल पाया है। संभावना जताई जा रही है कि फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट प्रवाहित तार की चपेट में आने से नर हाथी की मौत हुई है। वन विभाग की टीम जांच में जुटी हुई है।

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj