इंदौर में सीएम चौहान ने विजयवर्गीय को बताया नेता नंबर वन, बोले- कैलाश वह आधार जिस पर शिव बैठते हैं, आज से चुनाव अभियान शुरू

BP Shrivastava | Sept 30, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर में सीएम चौहान ने विजयवर्गीय को बताया नेता नंबर वन, बोले- कैलाश वह आधार जिस पर शिव बैठते हैं, आज से चुनाव अभियान शुरू
इंदौर में सीएम चौहान ने विजयवर्गीय को बताया नेता नंबर वन, बोले- कैलाश वह आधार जिस पर शिव बैठते हैं, आज से चुनाव अभियान शुरू

इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव अभियान की शुरूआत कर दी है। 30 सितंबर को सीएम इंदौर विधानसभा-1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे।

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने चुनाव अभियान की शुरूआत कर दी है। वह शनिवार, 30 सितंबर शाम को इंदौर आए तो सीधे पहले इंदौर विधानसभा एक में प्रत्याशी बनाए गए बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के कार्यकर्ता सम्मेलन में गए। इस दौरान उन्होंने कैलाश विजयवर्गीय को नेता नंबर वन घोषित किया। साथ ही कहा कि कैलाश (पर्वत) वह आधार है जिस पर शिव बैठते हैं, विकास के लिए भी यही (कैलाश विजयवर्गीय) आधार है। इस दौरान मंच पर शिवराज सिंह चौहान और विजयवर्गीय प्रेम से लड़ते हुए दिखे, विजयवर्गीय ने उनके स्वागत के लिए फूलमाला बुलाई, लेकिन सीएम चौहान ने वह माला आगे बढ़कर ले ली और विजयवर्गीय को ही पहना दी, बाद में पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता ने माला सीएम चौहान को भी पहना दी और दोनों ने विक्ट्री चिन्ह दिखाया।

सीएम ने बताया 44 साल पुराना साथ

सीएम चौहान ने कहा कि विजयवर्गीय मेरे मित्र हैं, हमारा साथ 43-44 साल पुराना है, जब से हमने होश संभाला विद्यार्थी परिषद से हम साथ हैं। कार्यकर्ताओं का सम्मान और ध्यान हमेशा उनकी प्राथमिकता रहा है। विजयवर्गीय ने महापौर के नाते जनभागीदारी से विकास की नई दिशा दी। विधायक के नाते विधानसभा में विकास किया। इंदौर की जनता उनका काम जानती है। मैं बार-बार यहां आऊंगा, विजयवर्गीय पर अन्य भी जवाबदारियां हैं, इसलिए यहां का चुनाव वह नहीं कार्यकर्ता लड़ रहा है। इस तरह काम करना है, जैसे कार्यकर्ता खुद चुनाव लड़ रहा हो। यहां कार्यकर्ता भी नंबर वन है और आज से मैं यहीं से चुनाव अभियान शुरू कर रहा हूं, एक नंबर से ही।

विजयवर्गीय बोले- एक लाख की जीत से कार्यकर्ताओं का सम्मान बढ़ता है

विजयवर्गीय ने कहा कि मैं नहीं कार्यकर्ता यहां से चुनाव लड़ रहा है, आपको हर घर-घर विजयवर्गीय बनकर ही जाना है। जीत एक वोट की हो या एक लाख की जीत तो जीत होती है, लेकिन यदि एक लाख की हो तो सम्मान कार्यकर्ताओं का बढ़ता है। कार्यकर्ताओं ने ही केंद्र में सरकार बनाई, पीएम नरेंद्र मोदी बने और उनके कारण राम मंदिर बना, 370 हटी। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं को ही है। कार्यक्रम में महापौर पुष्यमित्र भार्गव, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, पूर्व विधायक सुदर्शन गुप्ता, विधायक आकाश विजयवर्गीय और अन्य उपस्थित थे।

Tags:
  • Indore News
  • Kailash Vijayvargiya
  • कैलाश विजयवर्गीय
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Indore Assembly 1
  • इंदौर विधानसभा 1
  • CM Shivraj Singh Chauhan started election campaign in Indore
  • इंदौर में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शुरू किया चुनाव अभियान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा