इंदौर में आदित्य चौकसे पर आयकर छापा, बुरहानपुर में पत्नी के लिए ताजमहल बनाने वाले चौकसे से कारोबारी संबंध में पहुंची टीम

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इंदौर में आदित्य चौकसे पर आयकर छापा, बुरहानपुर में पत्नी के लिए ताजमहल बनाने वाले चौकसे से कारोबारी संबंध में पहुंची टीम

संजय गुप्ता, INDORE. बुरहानपुर में दो दिन पहले आयकर विभाग की टीम ने शिक्षाविद और आल इज वेल अस्पताल के मालिक आनंद चौकसे के यहां छापा मारा था। इस छापे में उनके कारोबारी संबंध और रिश्तेदारी इंदौर के फिल्म वितरक आदित्य चौकसे से भी निकली, जिसके बाद आयकर की टीम उनके दफ्तरों पर भी इंदौर में जांच कर रही है।

तीन ठिकानों पर गई टीम

आनंद प्रकाश चौकसे के रिश्तेदार फिल्म वितरक आदित्य चौकसे के दो ठिकानों सहित कुल 3 जगह पर आयकर की छापेमार कार्रवाई की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई के दौरान बड़ी तादाद में कई ऐसे दस्तावेज बरामद किए गए हैं, जिनसे कर चोरी की प्रथम दृष्टि या पुष्टि होती है। चौकसे के पलासिया स्थित ऑफिस (नफीस बेकरी के पास) और धेनू मार्केट स्थित प्राची फिल्म पर दबिश दी। चौकसे को कुछ दिन पहले ही इंदौर का अध्यक्ष चुना गया था।

WhatsApp Image 2023-10-08 at 12.20.33 PM.jpeg

पत्नी के लिए ताजमहन बना चुके हैं आनंद चौकसे

आनंद चौकसे दो साल पहले उस समय चर्चा में आए थे, जब उन्होंने पत्नी को ताजमहल की प्रतिकृति में घर बनाकर गिफ्ट किया था। इस घर को बनाने में तीन साल का वक्त लग गया। इसमें चार बेडरूम, एक किचन, लाइब्रेरी, मेडिटेशन रूम है और यह घर का क्षेत्रफल मीनार के साथ 90x90 बताया गया। घर की फ्लोरिंग राजस्थान के मकराना और फर्नीचर मुंबई के कारीगरों से तैयार करवाया गया है। यही नहीं, घर के अंदर और बाहर, इस तरह से लाइटिंग की गई है कि रात के अंधेरे में भी यह घर एकदम असली ताजमहल की तरह ही चमकता दिखाई देता है। चौकसे का कहना था कि उनको हमेशा इस बात की कसक रहती थी कि दुनिया भर में प्यार की निशानी के तौर पर मशहूर ताजमहल उनके शहर बुरहानपुर में क्यों नहीं है। क्योंकि शाहजहां की बेगम मुमताज की मौत बुरहानपुर में हुई थी और शाहजहां ने ताजमहल बनवाने के लिए ताप्ती नदी के किनारे को चुना था। लेकिन बाद में आगरा में ताजमहल बनवाया था। इसी कमी को पूरा करने के लिए घर बनाकर तोहफ में दिया।


आयकर के निशाने पर आदित्य MP News आदित्य चौकसे पर आयकर छापा फिल्म वितरण आदित्य चौकसे Aditya on target of Income Tax Income Tax raid on Aditya Chowksey Film distribution Aditya Chowksey एमपी न्यूज
Advertisment