निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार हुए घायल, वोटिंग के आठ दिन पहले स्लिप होने से नीचे गिरे, सिर और पैर में चोट

author-image
The Sootr
एडिट
New Update
निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार हुए घायल, वोटिंग के आठ दिन पहले स्लिप होने से नीचे गिरे, सिर और पैर में चोट

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर की महू सीट से निर्दलीय चुनाव में उतरे कांग्रेस के पूर्व विधायक अंतर सिंह दरबार घायल हो गए हैं। चुनाव में वोटिंग के आठ दिन पहले उनके साथ प्रचार के दौरान हादसा हो गया और वे स्लिप होकर गिए गए। उनके सिर और पैर में चोट आई है। फिलहाल अंतर सिंह को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस तरह हुए घायल

निर्दलीय प्रत्याशी के बेटे अनूप सिंह दरबार ने बताया कि गुरुवार को गांव कोदरिया के तेजाजी मोहल्ले में दरबार का जनसंपर्क था। इसी दौरान एक युवक सेल्फी स्टिक से उनके पास सेल्फी लेने पहुंचा। तभी सेल्फी स्टिक उनके सिर में लग गई और वह बैलेंस नहीं बना पाए। इसके बाद वे स्लिप होने के कारण नीचे गिर गए। इस दौरान निर्दलीय प्रत्याशी दरबार के सर, हाथ और पैर में चोट लगी है। बता दें कि अंतर सिंह दरबार का इलाज अभी निजी अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में दरबार के समर्थक भी अस्पताल पहुंच गए।

5 बार चुनाव लड़ चुके हैं दरबार, कांग्रेस से हो चुके निष्कासित

दरबार 1998 से महू विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं। वह कांग्रेस के टिकट पर 1998 से लेकर 2018 तक पांच बार लगातार चुनाव लड़े जिसमें वह पहले दो चुनाव 1998 और 2003 में तो जीते लेंकिन दो बार 2008 और 2013 में कैलाश विजयवर्गीय से हारे और 2018 में उषा ठाकुर से हारे। साल 2023 के चुनाव के लिए पार्टी ने उनका टिकट काट दिया जिसके बाद वे निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। इसके बाद कांग्रेस ने उन्हें निष्कासित कर दिया है। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने टिकट कटने पर कहा था कि अंतर सिंह क्राइटेरिया में नहीं आ रहे थे लगातार तीन बार चुनाव हारे थे, उन्हें बागी नहीं होना चाहिए था।

Independent candidate Antar Singh injured injured eight days before voting Independent candidate Antar Singh Darbar injured in head and leg निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह घायल वोटिंग के आठ दिन पहले हुए घायल निर्दलीय प्रत्याशी अंतर सिंह दरबार सिर और पैर में चोट
Advertisment