इंदौर में रावण की जगह शूर्पणखा दहन, इधर कांग्रेस के आरोप यह लड़ली बहनाओं का अपमान, चुनाव आयोग में कर दी शिकायत

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इंदौर में रावण की जगह शूर्पणखा दहन, इधर कांग्रेस के आरोप यह लड़ली बहनाओं का अपमान, चुनाव आयोग में कर दी शिकायत

संजय गुप्ता@ INDORE.

इंदौर में विधानसभा पांच में महालक्ष्मी नगर में रावण दहन की जगह शूर्पणखा दहन किया जाएगा। संस्था पौरूष द्वारा यह पुतला रावण की तरह दस सिर वाला बनाया गया है लेकिन इसमें दस महिलाओं के फोटो लगाए गए हैं। लेकिन इस पुतले ने राजनीतिक आग पकड़ ली है और कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने चुनाव आयोग में शिकायत भी कर दी है। कहा गया है कि यह प्रदेश की लाड़ली बहनाओं का अपमान है और इसके बाद भी सीएम शिवराज सिंह चौहान चुप है। यह दहन बीजेपी के विधानसभा एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के कारण हो रहा है क्योंकि उन्होंने कुछ दिन पहले नाइट कल्चर मामले में महिलाओं को शूर्पणखा कहा था।

पुरूषों को प्रताड़ित करने वाली महिलाओं को लिया- संस्था अध्यक्ष

निजी संस्था ने इसका पुतला बनाया है, जिसपर मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखाएं लिखा है। संस्था पौरुष के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि जिस तरह से शूर्पणखा ने अपने भाई रावण को अपनी अनैतिकता को छुपाते हुए झूठ बोला था कि मैं तो विश्व सुंदरी सीता को देखने गई थीं लेकिन लक्ष्मण ने मेरे नाक कान काट दिए, उसी तरह से आज कल की पढ़ी लिखी मॉडर्न शूर्पनखाएं भी अपने व्यभिचार को छुपा कर अपने भाई और पिताओं को दहेज मांगने की झूठी कहानी बताकर पति एवम् पूरे ससुराल पर दहेज, 498ए, घरेलू हिंसा, बलात्कार, छेड़ छाड़, भरण पोषण, क्रूरता, इत्यादि की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराती हैं। जिससे प्रताड़ित होकर हर साल करीब डेढ़ लाख मर्द आत्महत्या कर रहे हैं। इसी प्रताड़ना, पीड़ा, अन्याय एवम् अत्याचार के खिलाफ शूर्पणखा दहन की हमारी मुहिम है। यह संस्था पुरूष उत्पीडन के खिलाफ काम करती है।

उधर कांग्रेस ने आयोग में कर दी शिकायत

प्रदेश कांग्रेस सचिव राकेश यादव जिन्हें विधानसभा एक में चुनाव संचालन कि जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्रमांक एक के भाजपा उम्मीदवार की प्रेरणा से देश में पहली बार देवी अहिल्या माता की नगरी में महिलाओं को अपमानित करने के लिए रावण की जगह यह शूर्पणखा दहन हो रहा है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना की नौटंकी कर रहें हैं वहीं विधानसभा क्रमांक एक के बीजेपी उम्मीदवार नारी शक्ति को अपमानित करने के लिए षड्यंत्र रचकर सूर्पणखा का पुतला दहन करा रहे हैं। संस्था पौरूष बीजेपी की चुनावी एजेंट की तरह काम कर रही है। यादव ने कहा कि हमने चुनाव आयोग को शिकायत दर्ज कराकर शूर्पणखा का पुतला ज़ब्त करने के साथ बीजेपी उम्मीदवार और संस्था पौरुष के तीनों सदस्यों के खिलाफ षड्यंत्र रचकर नारी शक्ति अपमान करके अराजकता फैलाने का प्रकरण पुलिस दर्ज करने की मांग की है।

Shurpanakha Dahan Shurpanakha Dahan instead of Ravana MP News एमपी न्यूज मॉडर्न कलयुगी शूर्पणखाएं रावण की जगह शूर्पणखा दहन देश में पहली बार होगा शूर्पणखा दहन modern Kalyugi Shurpanakha
Advertisment