इंदौर के आगम जैन का नासा में हुआ सिलेक्शन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने, सीएम से मांगी आर्थिक मदद

Chandresh Sharma | Sept 09, 2023, 24:00 IST
Share
इंदौर के आगम जैन का नासा में हुआ सिलेक्शन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने, सीएम से मांगी आर्थिक मदद
इंदौर के आगम जैन का नासा में हुआ सिलेक्शन, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे भारतीय बने, सीएम से मांगी आर्थिक मदद

इंदौर निवासी आगम जैन नाम के युवा का नासा के इंटरनेशनल एयर एंड स्पेस प्रोग्राम में चयन हो गया है। यह प्रोग्राम नासा के हंट्सविल सेंटर में होगा।

INDORE. इंदौर निवासी आगम जैन नाम के युवा का नासा के इंटरनेशनल एयर एंड स्पेस प्रोग्राम में चयन हो गया है। यह प्रोग्राम नासा के हंट्सविल सेंटर में होगा। इस प्रोग्राम में शामिल होने वाले आगम दूसरे भारतीय छात्र होंगें। आगम वीआईटी भोपाल में एयरस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें बचपन से ही अंतरिक्ष, ग्रहों और तारों के बारे में जानने की उत्सुकता रही है।

अंतरिक्ष यात्रा की लेंगे ट्रेनिंग

आगम जैन का कहना है कि वे इस प्रोग्राम के तहत हंट्सविल अलबामा में रहकर अंतरिक्ष यात्री बनने की ट्रेनिंग लेंगे। जिसे नासा के वरिष्ठ वैज्ञानिकों की देखरेख में कराया जाएगा। प्रोग्राम में जीरो ग्रेविटी, मल्टी एक्सेस ट्रेनिंग के साथ-साथ पानी के अंदर रॉकेट लॉन्च करने के बारे में भी जानकारी दी जाती है। वे 7 दिन तक स्पेस साइंटिस्ट की तरह ही सेंटर पर रहेंगे। बड़ी बात यह भी है कि उनका 4 इंटरनेशनल स्पेस प्रोग्राम में भी चयन हुआ है।

इसरो में भी की है इंटर्नशिप

आगम जैन इसरो में इंटर्नशिप भी पूरी कर चुके हैं। कॉलेज से मिली जानकारी के बाद उन्होंने इसरो की वेबसाइट पर अप्लाई किया था। वहां इंजीनियरिंग के रिजल्ट के आधार पर सिलेक्शन हुआ था। आगम नासा के अलग-अलग कुल 5 प्रोग्राम के लिए सिलेक्ट हुए हैं।

3950 डॉलर की लगेगी फीस, सीएम से मांगी मदद

आगम को इस प्रोग्राम में सिलेक्शन के बाद करीब 4 हजार यूएस डॉलर की फीस चुकानी होगी। आगम की पढ़ाई और घर का खर्च दिवंगत पिता की पेंशन से चलता है। उसके पिता का कोरोना काल के दौरान निधन हो गया था। उसे नासा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए करीब 6 लाख रुपयों की जरूरत है। इसके लिए उसने सांसद शंकर लालवानी के जरिए सीएम को पत्र लिखवाकर आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।

Tags:
  • Selected in NASA program
  • second Indian student to do so
  • Agam Jain needs financial help
  • appeals to CM
  • नासा के प्रोग्राम में सिलेक्ट
  • ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय छात्र
  • आगम जैन को आर्थिक मदद की दरकार
  • सीएम से लगाई गुहार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा