मध्य प्रदेश के 25 लाख परिवारों को श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण, घर-घर दिए जाएंगे पीले चावल

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
मध्य प्रदेश के 25 लाख परिवारों को श्रीरामलला की प्राणप्रतिष्ठा का निमंत्रण, घर-घर दिए जाएंगे पीले चावल

BHOPAL. राम मंदिर का उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेजी से जारी हैं। हर कोई रामभक्त अयोध्या जाकर प्रभु श्रीराम के दर्शन करने के लिए उत्साहित हैं। अब श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर अयोध्या में जनवरी 2024 में होने वाले श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का मध्य प्रदेश के 25 लाख से ज्यादा परिवारों को आमंत्रण दिया जाएगा। इसके लिए श्री राम मंदिर में पूजित अक्षत (पीले चावल) कलश पांच नवंबर को भोपाल आ चुके हैं। इन पूजित अक्षत कलश को भोपाल के गुफा मंदिर में रखा गया है। कलश की यहां वेदमंत्रों से पूजन की गई। अब इन अक्षत कलशों को अलग-अलग जिलों में भेजा गया।

RAMLALAL (1).jpg

पूजित अक्षत कलश वितरण कार्यक्रम ये हुए शामिल

पूजन कार्यक्रम के दौरान भोपाल सांसद महामंडलेश्वर प्रज्ञा भारती ठाकुर, महंत रामदास त्यागी महाराज, महंत अनिलानंद महाराज, महामंडलेश्वर राम भूषण दास महाराज, महंत राधा मोहन दास जी महाराज, महंत रविंद्र दास महाराज, सुदेश शांडिल्य महाराज, विहिप केंद्रीय उपाध्यक्ष हुकुमचंद सावला, संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडे, विहिप प्रांताध्यक्ष पीतांबर राजदेव एवं संघ परिवार के अन्य संगठनों के प्रमुख पदाधिकारी, मध्य भारत प्रांत में आने वाले संगठन के 32 जिलों के प्रतिनिधि पूजित अक्षत कलश अपने जिलों में ले जाने के लिए उपस्थित रहे।

हिंदू संगठन घर-घर पहुंचाएंगे पीले चावल

इस अक्षत को एक जनवरी से 15 जनवरी के बीच नगर ग्रामों में हिंदू परिवारों तक पहुंचाया जाएगा। विहिप कार्यकर्ता अन्य हिंदू संगठनों के साथ मिलकर इसे घर-घर तक पहुंचाएंगे। विहिप ने देश को 45 भागों में बांटकर प्रत्येक भाग के लिए 27 जनवरी से 22 फरवरी के बीच में दर्शन की व्यवस्था की है। दर्शन के लिए दिन और समय निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में मध्य प्रदेश से 2 हजार 500 लोग 17 फरवरी को दर्शन करेंगे।

भोपाल न्यूज Bhopal News Ayodhya Shri Ram Temple एमपी के 25 लाख परिवारों को आमंत्रण श्रीरामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम अयोध्या श्री राम मंदिर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र invitation to 25 lakh families of MP life consecration program of Shri Ram Lalla Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra