मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश- डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफे पर एक हफ्ते में लें फैसला

The Sootr | Oct 12, 2023, 24:00 IST
Share
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश- डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफे पर एक हफ्ते में लें फैसला
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने सरकार को दिया आदेश- डिप्टी कलेक्टर के इस्तीफे पर एक हफ्ते में लें फैसला

जबलपुर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर एक हफ्ते में निर्णय लेने के निर्देश दिए दिए हैं

BHOPAL. डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे को गुरूवार को मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे के इस्तीफे और चार्जशीट पर एक हफ्ते में निर्णय लेने के निर्देश दिए दिए हैं।

विवेक तन्खा ने दो दिन की दी मोहलत

बता दें कि निशा बांगरे ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट में उनके इस्तीफे को मंजूरी न मिलने पर याचिका दायर की थी। जिस पर आज सुनवाई की गई है। बांगरे की पैरवी कांग्रेस के राज्यसभा सांसद और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट विवेक तन्खा के जूनियर वकील ब्रायन डिसिल्वा ने की। इस दौरान विवेक तन्खा ने कहा कि सरकार जानबूझकर इस मामले में देरी कर रही है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लग चुकी है, जिससे सरकार न्यूट्रल हो चुकी है। अब चीफ सेक्रेटरी का शासन है तो चीफ सेक्रेटरी निशा के इस्तीफे से कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। लेकिन, चीफ सेक्रेटरी बीजेपी सरकार की तरफ से निर्णय ले रहा है। तन्खा ने यह भी कहा कि दो दिनों में कोई निर्णय न लिए जाने पर सोमवार चीफ सेक्रेटरी के खिलाफ निर्वाचन आयोग शिकायत की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें

नरोत्तम मिश्रा के पेड न्यूज केस में अंतिम सुनवाई टली, सुप्रीम कोर्ट में आज भी नहीं हो पाई बहस, 2008 से चल रहा है मामला

बांगरे ने क्यों दिया था इस्तीफा

दलित समुदाय से आने वाली डिप्टी कलेक्टर ने जून में अपने नए घर के गृह प्रवेश कार्यक्रम में कई बड़े नेताओं को आमंत्रित किया था। इस कार्यक्रम के लिए बांगरे ने छुट्टी मांगी थी, जो कि मंजूर नहीं की गई थी। इस दौरान बांगरे ने इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि बांगरे ने कार्यक्रम में श्रीलंका के न्याय मंत्री विजयादासा राजपक्षे को आमंत्रित किया था। अंतरराष्ट्रीय सर्व धर्म शांति सम्मेलन में शामिल होने के लिए बुलाए गए श्रीलंका के न्याय मंत्री के साथ 11 देशों के लोगों की परमीशन नहीं ली गई थी। इनके वीजा की जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय, विदेश मंत्रालय और एसपी-कलेक्टर को नहीं दी गई थी।

यह खबर भी पढ़ें

सागर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ी तीन करोड़ 22 लाख रुपए की चांदी, आगरा से तेलंगाना-आंध्र प्रदेश जा रही थी चांदी

भूख हड़ताल पर बैठ गईं थी निशा

डिप्टी कलेक्टर निशा बांगरे अपनी न्याय यात्रा को लेकर 6 अक्टूबर को भोपाल पहुंच गई थीं। यहां आकर उनकी पदयात्रा सीएम हाउस के लिए निकली थी, जिसे पुलिस ने रोक लिया थी। इस दौरान कलेक्टर की पुलिस से खींचतान हुई थी और उनके कपड़े फट गए। इसका इल्जाम निशा ने पुलिस पर लगाया कि पुलिस ने उनके कपड़े फाड़ दिए। निशा बांगरे को गिरफ्तार कर लिया गया था। भोपाल की सेंट्रल जेल में बांगरे भूख हड़ताल पर बैठ गईं थी। उसके बाद बांगरे निजी मुचलके पर जमानत लेकर मंगलवार रात करीब 9 बजे जेल से बाहर आईं।

यह खबर भी पढ़ें

19 नर्सिंग कॉलेजों पर चला MU का हंटर, फर्जी शिक्षकों की नियुक्ति और अन्य गड़बड़ियों के चलते मेडिकल यूनिवर्सिटी ने नहीं दी मान्यता

Tags:
  • hearing in High Court
  • Vivek Tankha
  • विवेक तन्खा
  • Case of SDM Nisha Bangre
  • rejection of resignation of Nisha Bangre
  • SDM निशा बांगरे
  • हाई कोर्ट में सुनवाई
  • निशा बांगरे के इस्तीफा नामंजूर करने का मामला
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा