इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा आज, हर विधानसभा में केवल एक घंटे रहेगी, सीएम भी रहेंगे मौजूद

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा आज, हर विधानसभा में केवल एक घंटे रहेगी, सीएम भी रहेंगे मौजूद

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर की नौ विधानसभा सीटों पर मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा बुधवार (20 सितंबर) को शहर की सभी पांचों सीट और राऊ से गुजरेगी। हर विधानसभा को एक-एक घंटे का समय दिया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम राजवाड़ा पर होगा, जहां सीएम शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मुख्य सभा होगी। लेकिन यात्रा का रूट काफी तेज है और यात्रा हर विधानसभा में केवल एक-एक घंटे ही रहेगी। बताया जा रहा है कि सीएम इंदौर में यात्रा में शामिल होने के बाद बीच में ओंकारेशवर का भी दौरा करेंगे और 21 सितंबर की तैयारियों की जानकारी लेंगे। फिर इंदौर लौटकर रात्रि विश्राम करेंगे और 21 सितंबर को ओंकारेश्वर जाएंगे।

विधानसभा वार रूट मार्ग :-

●  राऊ विधानसभा- क्षेत्र में सुबह 9 से 10 बजे तक - प्रतिक्षा ढाबा से भोलाराम उस्ताद मार्ग होते हुए दीनदयाल उपवन, राजीव गांधी सर्किल, निर्भय सिंह पटेल प्रतिमा, चाणक्यपुरी चौराहा, दशहरा मैदान पानी की टंकी।

●  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4- सुबह दस से 11 बजे तक महूनाका, छत्रीबाग, बियाबानी, मालगंज, राजमोहहल्ला, अंतिम चौराहा।

●  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 1- सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक अंतिम चौराहा, गणेश गंज, टोरी कार्नर, गौराकुण्ड, खजूरी बाजार, राजबाड़ा।

●  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 3- दोपहर 12 से एक बजे तक राजवाड़ा, कृष्णपुरा छत्री, नन्दलालपुरा चौराहा, गौतम पूरा, कलाल कुई, रावजी बाजार, लाल मन्दिर, गाड़ी अड्डा।

  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 5 – दोपहर सवा एक से सवा दो बजे तक मालवा मिल चौराहा, गोमा की फेल मेंन रोड, पंचम की फेल मेंन रोड, नेहरूनगर मेन रोड गली नम्बर 5 तक।

●  विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 2 में- दोपहर सवा दो से सवा तीन बजे तक नेहरू नगर रोड नंबर 5, जीणमाता मंदिर, पाटनीपुरा, साई मन्दिर, नन्दानगर चौराहा, तीन पुलिया चौराहा, राजमाता जीजाऊ चौक, परदेशीपुरा, शिवधाम, सुभाष नगर, कुलकर्णी ब्रिज होते हुए कुलकर्णी नगर चौराहा पर समापन।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया अलर्ट

वहीं ट्रैफिक पुलिस ने यात्रा का रूट जारी करते हुए अलर्ट किया है कि यातायात असुविधा से बचने के लिए उक्त ऊपर दर्शाए मार्गों का उपयोग करने से बचे और परिवर्तित मार्गो का उपयोग करें। कृपया यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।।


MP News मप्र विधानसभा चुनाव इंदौर में जन आशीर्वाद यात्रा आज बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा MP Assembly elections Jan Ashirwad Yatra in Indore today BJP Jan Ashirwad Yatra एमपी न्यूज