इंदौर में कैलाश के बेटे की प्रलोभन देने, गिफ्ट बांटने की शिकायत, बीजेपी की शिकायत पर विजयवर्गीय-शुक्ला के रावण-राम वीडियो पर FIR

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
इंदौर में कैलाश के बेटे की प्रलोभन देने, गिफ्ट बांटने की शिकायत, बीजेपी की शिकायत पर विजयवर्गीय-शुक्ला के रावण-राम वीडियो पर FIR

संजय गुप्ता@ INDORE.

इंदौर विधानसभा चुनाव के दौरान शिकायतों का दौर तेज हो रहा है। कांग्रेस ने बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और विधानसभा एक के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र अल्पेश के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है। कांग्रेस ने वीडियो जारी करते हुए कहा है कि उनके बेटे द्वारा मतदाताओं को प्रलोभन देने के लिए गिफ्ट बांटे हैं और इसमें उनके पिता की फोटो भी लगाई है।

संजय शुक्ला की ओर से कराई गई शिकायत

कांग्रेस के प्रत्याश और मौजूदा विधायक संजय शुक्ला की ओर से यह शिकायत चुनाव आयोग को हुई है। इसमें कहा गया है कि नवरात्रि उत्सव के समापन पर अल्पेश द्वारा पिता की चित्रयुक्त पुरस्कार महिलाओं और बालिकों को बांटे गए, जो प्रलोभन था। इसके जरिए बीजेपी प्रत्याशी के समर्थन में मतदान की अपील की गई है।

उधर कैलाश के वीडियो को लेकर हुई एफआईआर

उधर कैलाश विजयवर्गीय को रावण और शुक्ला को राम बताते हुए जारी किए गए एक वीडियो को लेकर एरोड्रम पुलिस ने राकेश नाम के व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की है। बीजेपी की ओर से हर्षल रघुवंशी ने यह शिकायत की थी। बीजेपी विधि प्रकोष्ठ के निमेष पाठक ने बताया कि यह वीडियो राकेश द्वारा भेजा गया और सागर सेनी मित्र मंडल द्वारा शेयर किया गया., जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है।

राममंदिर के विज्ञापन, होर्डिंग्स को लेकर कांग्रेस ने की शिकायत

उधर कांग्रेस की ओर से शहर में बीजेपी के लगे होर्डिंग्स, पोस्टर को लेकर भी चुनाव आयोग को शिकायत की गई है। इन होर्डिंग्स में अयोध्या के राम मंदिर को दिखाया गया है। इसे लेकर कांग्रेस ने कहा है कि यह मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए इस तरह के पोस्टर लगाए गए हैं। यह आचार संहिता का उल्लंघन है। साथ ही कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रविंद्र पाठक ने विधानसभा दो के विधायक रमेश मेंदोला द्वारा रावण के अवतार में इंडिया गठबंधन के नेताओं को बताते हुए टिव्ट करने पर भी आयोग को शिकायत भेजी है।


Advertisment