कांग्रेस ने काटा मनेंद्रगढ़ विधायक का टिकट, अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे डॉ. विनय जायसवाल

author-image
The Sootr CG
एडिट
New Update
कांग्रेस ने काटा मनेंद्रगढ़ विधायक का टिकट, अब गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे डॉ. विनय जायसवाल

CHIRMIRI. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करते हुए कई विधायकों का टिकट काटा है। मनेंद्रगढ़ से टिकट कटने के बाद नाराज विधायक डॉ. विनय जायसवाल बगावत के मूड दिखाई दे रहे हैं। अब विधायक विनय जायसवाल गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से चुनाव लड़ेंगे। रविवार को उनके निवास पर इस बात की अधिकृत घोषणा की जाएगी। साथ ही विधायक के निवास पर विधानसभा से समर्थकों को बुलाया गया है। इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम मौजूद रहेंगे। इस बात की पुष्टि राष्ट्रीय महामंत्री डॉक्टर एसएल उदय ने की है।

टिकट कटने से जायसवाल बेहद नाराज

मनेंद्रगढ़ के विधायक डॉक्टर विनय जायसवाल कांग्रेस की टिकट कटने से नाराज चल रहे थे। उनका गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से लड़ने का ऑडियो भी सामने आया था। मनेंद्रगढ़ से कांग्रेस ने उनका टिकट काटकर अधिवक्ता रमेश सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

समर्थकों के साथ शहर भ्रमण पर निकले डॉ. विनय जायसवाल

शनिवार को विधायक डॉ. विनय जायसवाल को मनेंद्रगढ़ में लोगों से मिलते देखा गया। कांग्रेस ने उनका टिकट भले ही काट दिया हो लेकिन वह टिकट कटने के बाद भी लोगों से मिल रहे हैं। शनिवार को वे मनेन्द्रगढ़ पहुंचे और अपने समर्थकों के साथ पैदल शहर के मुख्य मार्गो में भ्रमण करते नजर आए। इस दौरान उन्होंने आम लोगों के अलावा व्यापारियों से भी बात की। विधायक के साथ कांग्रेस के पार्षद और एल्डरमैन भी मौजूद रहे। कांग्रेस संगठन का कोई पदाधिकारी इस दौरान नजर नहीं आया। भ्रमण के दौरान विनय जायसवाल जिंदाबाद के नारे भी लगे। जायसवाल को सड़क पर पैदल घूमते देख तरह तरह की चर्चा भी होती रही।

ये खबर भी पढ़ें.. 

टिकट नहीं मिलने से नाराज चांदनी भारद्वाज ने छोड़ी BJP, थामा JCCJ का दामन, पार्टी पर लगाए गंभीर आरोप

कांग्रेस नेता मनोज साहू गोंगपा में शामिल

इस बीच चिरमिरी से बड़ी खबर सामने आई की ब्लॉक कांग्रेस खड़गवां के अध्यक्ष मनोज साहू गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हो गए हैं। इस बात से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस के फैसले से खासे नाराज है, आगामी विधानसभा चुनाव में इससे कहीं कांग्रेस को नुकसान न हो जाए इस बात की आशंका बनी हुई है।

Dr. Jaiswal will contest elections from Gondwana Party Manendragarh Assembly Seat Manendragarh Congress MLA Jaiswal Ticket of MLA Dr. Vinay Jaiswal canceled गोंडवाना पार्टी से चुनाव लड़ेंगे डॉ. जायसवाल मनेंद्रगढ़ कांग्रेस विधायक जायसवाल छत्तीसगढ़ न्यूज विधायक डॉ. विनय जायसवाल का टिकट कटा मनेंद्रगढ़ विधानसभा सीट Chhattisgarh News