चुनाव प्रचार में सबसे आगे रहे CM, 165 सभाओं में खर्च किए करीब 11 लाख, ज्यादातर उम्मीदवारों ने खर्च नहीं किए 20 लाख

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
चुनाव प्रचार में सबसे आगे रहे CM, 165 सभाओं में खर्च किए करीब 11 लाख, ज्यादातर उम्मीदवारों ने खर्च नहीं किए 20 लाख

BHOPAL. मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज 17 नवंबर को सभी 230 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। इस चुनाव में 2 हजार 533 प्रत्याशी मैदान में हैं। वोटिंग सुबह सात बजे शुरू हो गई है। शाम छह बजे तक वोटिंग होगी। वहीं चुनाव आयोग ने भले ही प्रत्याशियों की खर्च सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दी है, लेकिन ज्यादातर उम्मीदवारों ने 20 लाख तक की राशि भी खर्च नहीं की। 165 सभाएं करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिर्फ 11.86 लाख रुपए ही खर्च किए है।

शिवराज का खर्च किए सिर्फ इतने लाख

मप्र में चुनाव प्रचार के सितारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, प्रियंका गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित तमाम दिग्गज रैलियों और रोड शो में अपनी पार्टी के उम्मीदवारों के लिए वोट मांगते रहे। सीएम शिवराज ने सबसे ज्यादा चुनाव प्रचार किया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन 15 नवंबर को उन्होंने 12 सभाएं की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिर्फ 11.86 लाख रुपए ही खर्च किए। जबकि कमलनाथ ने 10 लाख 2193 रुपए चुनाव पर खर्च किए। बता दें, चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों की खर्च सीमा 28 लाख से बढ़ाकर 40 लाख रुपए कर दी थी।

किस उम्मीदवार ने कितना किया खर्च?

बुदनी

  • शिवराज सिंह चौहान- 11,86,315 (14 नवंबर)
  • विक्रम मस्ताल- 644,314 (8 नवंबर तक)

छिंदवाड़ा

  • कमलनाथ- 10,02,193 (14 नवंबर)
  • विवेक बंटी साहू- 14,68,957 (14 नवंबर)

दिमनी

  • नरेंद्र सिंह तोमर -10,24,964 (14 नवंबर)
  • रवींद्र सिंह तोमर- 10,68,738 (12 नवंबर तक

नरसिंहपुर

  • प्रहलाद पटेल- 10,98,304 (14 नवंबर)
  • लाखन सिंह पटेल- 14,76,287 (14 नवंबर)

जबलपुर पश्चिम

  • राकेश सिंह- 12,80,232 (14 नवंबर तक)
  • तरुण भनोत- 12,65,514(14 नवंबर तक)

इंदौर-1

  • कैलाश वियजवर्गीय- 2,27,900 (14 नवंबर तक)
  • संजय शुक्ला- 12,64,991 (14 नवंबर तक)

निवास

  • फग्गन सिंह कुलस्ते- 10,19,337 (13 नवंबर तक)
  • चैन सिंह वरकडे- 15,31,618 (14 नवंबर तक)

सीधी

  • रीति पाठक- 9,32,734 (9 नवंबर तक)
  • ज्ञान प्रताप सिंह- 9,43,986 (9 नवंबर तक)


प्रचार में सबसे आगे शिवराज Shivraj at forefront of campaign Chief Minister Shivraj Singh Chauhan MP News MP Assembly Elections 2023 एमपी न्यूज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मप्र विधानसभा चुनाव 2023