/sootr/media/post_banners/4cd3fe569d61c0090c7efe0254ba96486de8da15b49fcb24d0eff96423a9bd0f.jpg)
संजय गुप्ता@INDORE.
राजस्थान और छत्तीसगढ़ के बाद मप्र में भी ईडी सक्रिय हुआ है। शुक्रवार सुबह (27 अक्टूबर) ईडी की टीम ने गुजरखेड़ा ग्राम पंचायत की देवपुरी कॉलोनी स्थित राजा वर्मा के घर पर धावा बोला। राजा वर्मा पिछले साल पिगडंबर में बीजेपी नेता उदलसिंह चौहान के पुत्र सुजीतसिंह चौहान की हत्या के मामले में जेल गया था। वह लगभग ढाई महीने पहले ही जेल से छूटकर आया है। जब ईडी का छापा पड़ा तो वह घर पर नहीं मिला। मामला चर्चित महादेव सट्ट एप से जुडा हुआ बताया जा रहा है।
ऑनलाइन सट्टे के कारोबार का मुख्य आरोपी है
राजा वर्मा पर पूर्व में भी कई आरोप लग चुके हैं। दो साल पहले वह ऑनलाइन सट्टे के मामले में भी सामने आया था, जिसमें करोड़ों का लेन-देन शामिल था। ईडी इसी मामले में राजा वर्मा को लेने आई थी। लंबे समय से ईडी द्वारा उसे पूछताछ के लिए समन जारी हो रहे थे लेकिन वह नहीं पहुंचा था। इसके बाद ईडी की टीम खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची।
परिजनों ने पहले घुसने ही नहीं दिया
सुबह जब ईडी राजा वर्मा के घर पहुंची तो उसके चाचा धर्मेंद्र ने ईडी को घर में घुसने नहीं दिया और स्थानीय पुलिस के साथ ही आने के लिए कहा। इसके बाद ईडी के अधिकारी घर के बाहर ही खड़े रहे और महू पुलिस से बल मांगा। पुलिस के आने के बाद ही राजा के घर वालों ने ईडी के पांच अधिकारियों को घर में घुसने दिया। ईडी ने राजा के कामकाज की फाइलों को खंगालाष महू थाना प्रभारी संजय द्विवेदी के मुताबिक अब तक ईडी ने साफ नहीं किया है कि वह किस मामले की जांच करने महू आई है।
बीते साल गिरप्तार हुआ, घर भी तोड़े
बीते साल मार्च में पिगडंबर के बीजेपी नेता उदलसिंह चौहान के पुत्र सुजीत चौहान की हत्या के बाद राजा वर्मा का नाम आया था। जिसके बाद महू प्रशासन की टीम ने एसडीएम अक्षत जैन के नेतृत्व में सभी आरोपियों के घर जेसीबी की मदद से ध्वस्त कर दिए थे। इस हत्याकांड में पुलिस ने 7 लोगों को आरोपी बनाया था, जिनमें राजा वर्मा मुख्य आरोपी के रूप में जेल गया
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us