/sootr/media/post_banners/87ef0668c731e33e0503cc1486b94f2faa9033525fc5e9b14e6a98258bed068e.jpg)
BHOPAL. मध्यप्रदेश में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। चुनाव को नजदीक देख राजनीतिक दल पुरजोर तरीके से तैयारियों में जुटे हैं। वहीं चुनाव आयोग भी अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 4 अक्टूबर को फाइनल वोटर लिस्ट जारी होगी। चुनाव आयोग इस बार वोटिंग में फीमेल पार्टिसिपेशन बढ़ाने पर फोकस कर रहा है। विधानसभा चुनाव में 18 से 19 साल के 18 लाख 86 हजार युवा वोटर पहली बार वोट करेंगे।
18.86 लाख युवा वोटर पहली बार डालेंगे वोट
राज्य की 230 विधानसभा सीट पर कुल 5 करोड़ 52 लाख वोटर हैं। इनमें 2 करोड़ 85 लाख पुरुष, 2 करोड़ 67 लाख महिलाएं हैं। 1 हजार 336 ट्रांसजेंडर वोटर हैं।
वोटर लिस्ट में नाम कैसे पता करें?
वोटर लिस्ट में अपना नाम चेक करना बहुत आसान है। वोटर लिस्ट में अपने नाम को आप ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके लिए आपको कहीं जाने की जरूरत भी नहीं है बल्कि आप घर बैठे ही ऑनलाइन लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते है।
ये आसान तरीका अपनाएं
- सबसे पहले आप वोटर लिस्ट चेक करने के लिए इस वेबसाइट https://electoralsearch.eci.gov.in/ पर जाएं।
- वहां पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम, जिला-विधानसभा जैसी जानकारी भरकर अपना नाम खोजें।
- अगर इस लिस्ट में आपका नाम है तो आप वोट डाल पाएंगे।
/sootr/media/post_attachments/4e5e878eb4ea71f3ded541fd9a25f104166c67c079025a9905ca6e4123e523f1.jpeg)
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us