एमपी का गोवा नेशनल गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन, 32 गोल्ड समेत मेडल की सेंचुरी, टॉप 5 में पहली बार पहुंचा

BP Shrivastava | Nov 08, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी का गोवा नेशनल गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन, 32 गोल्ड समेत मेडल की सेंचुरी, टॉप 5 में पहली बार पहुंचा
एमपी का गोवा नेशनल गेम्स में ऐतिहासिक प्रदर्शन, 32 गोल्ड समेत मेडल की सेंचुरी, टॉप 5 में पहली बार पहुंचा

एमपी ने गोवा राष्ट्रीय खेलों में 100 मेडल्स का टारगेट अचीव कर लिया है। मंगलवार को एमपी ने चार गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीते। एमपी ने 32 गोल्ड, 35 सिल्वर और 33 ब्रांज मेडल समेत कुल 100 पदक जीत लिए हैं।

BP Shrivastava@ BHOPAL.

चीन में हुए एशियन गेम्स और अपनी मेजबानी में मध्यप्रदेश में कराए खेलो इंडिया यूथ गेम्स में शानदार प्रदर्शन के बाद अब एमपी ने गोवा राष्ट्रीय खेलों में 100 मेडल्स का टारगेट अचीव कर लिया है। मंगलवार को एमपी ने चार गोल्ड, एक सिल्वर और दो ब्रांज मेडल जीते। इसी के साथ एमपी के अब तक 32 गोल्ड, 35 सिल्वर और 33 ब्रांज मेडल समेत कुल 100 पदक जीत लिए हैं। एमपी ने खेलों के समापन से दो दिन पहले यानी 7 नवंबर तक पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 में जगह बरकरार रखी है। पिछले नेशनल गेम्स में एमपी ने 66 मेडल जीते थे।

National Games MP1.jpg
National Games MP1.jpg

क्याकिंग- कैनोइंग में चार गोल्ड और एक सिल्वर जीता

खेलों के 14वें दिन एमपी ने क्याकिंग-कैनोइंग में चार गोल्ड और एक सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा जूडो में हिमांशी टोकस ने 63 किलो वर्ग में गोल्ड और संख्या तिवारी ने 52 किलो वर्ग में ब्रांज मेडल पर कब्जा किया। आज का सातवां मेडल ट्रायथलॉन से आया। जिसमें अंकुर चेहर, दुर्विशा पवार, रोशन गौंउ और आध्या सिंह ने मिक्स रिले इवेंट में ब्रांज मेडल एमपी को दिलाया।

पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 में एमपी

एमपी का टारगेट पॉइंट्स टेबल में टॉप 5 में जगह बनाना था और 100 से ज्यादा मेडल जीतना था। दोनों ही टारगेट एमपी ने पूरे कर लिए हैं। खेलों में महाराष्ट्र 68 गोल्ड समेत कुल 199 मेडल लेकर पहले स्थान पर काबिज है वहीं सर्विसेज 54 गोल्ड समेत कुल 109 मेडल लेकर दूसरे स्थान पर है। हरियाण 50 गोल्ड सहित कुल 142 मेडल और कर्नाटक 28 गोल्ड लेकर क्रमश: तीसरे और चौथे स्थान पर है। मध्यप्रदेश पांचवें स्थान पर पहुंच गया है। उसके 32 गोल्ड, 35 सिल्वर और 33 ब्रांज समेत कुल 100 मेडल हैं।

मध्यप्रदेश ने इन खेलों में जीते मेडल

Medel telly Mp medals.jpg
Medel telly Mp medals.jpg

एमपी के 400 से ज्यादा खिलाड़ी 37 खेलों में ले रहे हिस्सा

गोवा नेशनल गेम्स में मध्यप्रदेश के 424 खिलाड़ी 37 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। खेल गोवा में 25 अक्टूबर से प्रारंभ हुए और उनका समापन 9 नवंबर को होगा।

Tags:
  • Sports News
  • स्पोर्ट्स न्यूज़
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • 37th National Games Goa
  • 37वें नेशनल गेम्स गोवा
  • MP won 100 medals in Goa National Games
  • एमपी ने गोवा नेशनल गेम्स में जीते 100 मेडल
इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है

By Sanjay Gupta

इंदौर की ट्रिनिटी हॉस्पिटैलिटी के रोमियो लेन के किचन में खाने में कीड़े मिले, फूड लाइसेंस भी नहीं है
MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर

By Ramanand Tiwari

MP IPS Transfer: फिर बदल सकती है जिलों की कमान, पुलिस मुख्यालय में हलचल तेज, भोपाल-इंदौर में DCP पोस्टिंग पर नजर
आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन

By Manya Jain

आईटीआई पास युवाओं एमपी में सरकारी नौकरी, जबलपुर गन कैरिज फैक्ट्री में भर्ती शुरू, करें आवेदन
कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी

By Jitendra Shrivastava

कबड्डी मैदान बना सियासी अखाडा़, मंच पर जगह नहीं मिली तो विधायक प्रियंका मीणा हुई नाराज, भाजपा में फिर दिखी गुटबाजी
बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन

By Sanjay Gupta

बंटी नागर के मौत की वजह बनी साड़ी पत्नी की, शक पहले से ही मरने का बना लिया था मन
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे

By Umeshwari Baghel

रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर DGGI की छापेमारी, गोदाम से मिले सितार गुटखे के 50 से ज्यादा बोरे
राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाईकोर्ट ने तीन हजार मदरसों के संचालन पर सरकार से मांगा जवाब, अगली सुनवाई 27 अक्टूबर को