इंदौर विधायक मालिनी गौड़ मुस्लिम एरिया नहीं जाने पर बोलीं- मैं ऐसे एरिया में वोट मांगने भी नहीं जाती हूं जो वंदेमातरम नहीं बोलते

BP Shrivastava | Published:
Share
इंदौर विधायक मालिनी गौड़ मुस्लिम एरिया नहीं जाने पर बोलीं- मैं ऐसे एरिया में वोट मांगने भी नहीं जाती हूं जो वंदेमातरम नहीं बोलते
इंदौर विधायक मालिनी गौड़ मुस्लिम एरिया नहीं जाने पर बोलीं- मैं ऐसे एरिया में वोट मांगने भी नहीं जाती हूं जो वंदेमातरम नहीं बोलते

इंदौर विधायक मालिनी गौड़ ने कहा कि जो वंदेमातरम बोलेगा, उसका ही वोट चाहिए और मैं ऐसे एरिया में वोट लेने भी नहीं जाती हूं, जहां वंदेमातरम नहीं बोलते या हमारे भारत की प्रशंसा नहीं करते हैं...

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर की पूर्व महापौर और विधानसभा चार से लगातार तीन बार की विधायक और चौथी बार फिर बीजेपी प्रत्याशी मालिनी गौड़ ने हार्डकोर हिंदुत्व की ओर जाते हुए तीखा बयान दिया है। उन्होंने इंदौर प्रेस क्लब में हुए आमने-सामने कार्यक्रम में मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में नहीं जाने के सवाल पर कहा कि- राष्ट्रवाद में मेरी आस्था, राष्ट्रद्रोहियों से बैर है। जो वंदेमातरम बोलेगा उसका ही वोट चाहिए और मैं ऐसे एरिया में वोट लेने भी नहीं जाती हूं, जहां वंदेमातरम नहीं बोलते या हमारे भारत की प्रशंसा नहीं करते हैं, भारत माता की जय नहीं बोलता है। गौड़ ने यह बयान मीडिया के मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र में नहीं जाने, उने इलाकों में गौड़ परिवार का खौफ होने के सवाल पर दिया।

हार्डकोर हिंदुत्व के कारण अयोध्या के रूप में जानी जाती है विधानसभा चार

मालिनी गौड़ ने इस बयान के साथ इंदौर विधानसभा चार में अपने वोट बैंक को एकुजट रखने का काम करने की कोशिश की है। यह विधानसभा साल 1990 से ही बीजेपी के पास है, यहां तब कैलाश विजयवर्गीय जीते और फिर 1993, 1998, 2003 में लक्ष्मण सिंह गौड़ जीते फिर मालिनी 2008. 2013, 2018 से जीत रही है। लक्ष्मण सिहं गौड़ के कार्यकाल में यह विधानसभा हिंदुत्व के कारण अयोध्या के रूप में ख्यात हो गई। उस समय वह मुस्किल बाहुल्य इलाके में वोट मांगने भी नहीं जाते थे। अब मालिनी गौड़ ने भी उन्हीं के नक्शेकदम पर चलते हुए यह बड़ा बयान दिया है।

क्यों दिया गौड़ ने यह बयान

गौड़ का यह बयान सोचा समझा है। कारण साफ है क्योंकि कांग्रेस के जो उम्मीदवार है राजा मांधवानी, वह पाकिस्तान से आए सिंधी है। इस चुनाव में बार-बार उनके पाकिस्तानी होने का मामला उछल रहा है। नामांकन दौरान भी आपत्ति लगी थी और मामला हाईकोर्ट तक गया था, हालांकि बाद में आपत्तियां खारिज हुई और उनका नामांकन मंजूर हो गया।

कांग्रेस के मांधवानी और आप के जोशी ने चंदाखोरी का मुद्दा उठाया

कांग्रेस प्रत्याशी राजा मांधवानी ने कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में चंदाखोरी का मुद्दा उठाया और कहा कि यहां व्यापारियों को डराया धमकाया जाता है। सालों से एक परिवार का राज चल रहा है। विकास के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है। विकास के नाम पर मकान तोड़े गए हैं, मुआवजा दिया जाना चाहिए, लेकिन क्षेत्र में मनमाने तरीके से मकान, दुकान तोड़े गए। जंगलराज चल रहा है। वहीं आप के प्रत्याशी डॉ. पियूष जोशी ने कहा कि ई- कामर्स की चुनौती आगे खड़ी है और हमें अब नीतियां व्यापारियों के हित में करने की जरूरत है। मैदान में विकास कम नहीं हुए हैं।

गुंडागर्दी और व्यापारियों से वसूली के आरोप

मांधवानी और जोशी दोनों ने ही क्षेत्र में गुंडागर्दी होने, व्यापारियों से वसूली होने के आरोप लगाए और कहा कि मैदान में कोई विकास नहीं हुआ है फिर पता नहीं कहां से इसे अयोध्या कहा जाता है। थानों में सुनवाई नहीं होती है और गौड़ परिवार का खौफ चलता है। वहीं गौड़ ने कहा कि यह सभी बेवजह के आरोप है, जाकर किसी भी व्यापारियों से जाकर इंटरव्यू ले लो और पूछ लो।

Tags:
  • Indore News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • इंदौर समाचार
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • Indore MLA Malini Gaur
  • Vande Mataram
  • Indore Assembly 4
  • इंदौर विधायक मालिनी गौड़
  • वंदेमातरम
  • इंदौर विधानसभा 4
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर