आरजीपीवी में कई छात्र रैगिंग से परेशान, जूनियर्स स्टूडेंट्स सीनियर्स के सामने हाथ बांधे खड़े, UIT डायरेक्टर बोले- कार्रवाई होगी
Pratibha Rana | Oct 13, 2023, 24:00 IST
आरजीपीवी में कई छात्र रैगिंग से परेशान, जूनियर्स स्टूडेंट्स सीनियर्स के सामने हाथ बांधे खड़े, UIT डायरेक्टर बोले- कार्रवाई होगी
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) में कई छात्र रैगिंग से परेशान हैं। आरोप है कि रात में सीनियर्स हॉस्टल से जूनियर्स को बाहर बुलाते हैं और प्रताड़ित करते हैं।
BHOPAL. राजधानी भोपाल के राजीव गांधी प्रौद्योगिक यूनिवर्सिटी (RGPV) में छात्रों के साथ रैगिंग लिए जाने का मामला सामने आया है। इसे लेकर छात्रों ने लिखित शिकायत की है। कहा जा रहा है कि कैंपस में रात में सीनियर्स हॉस्टल से जूनियर्स को बाहर बुलाते हैं और फिर उन्हें परेशान करते है। जूनियर्स ने कई बार इस मामले की शिकायत की, लेकिन सीनियर्स के खिलाफ कभी भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
5 जूनियर्स को कैंपस में लाइन से खड़ा किया
जानकारी के मुताबिक कॉलेज कैंपस में सीनियर्स, हॉस्टल से जूनियर्स को पहले बाहर बुलाते है और फिर उन्हें प्रताड़ित करते है। कई बार शिकायत करने के बाद भी सीनियर्स पर कोई एक्शन नहीं लिया गया। इसलिए इस बार जूनियर्स ने सबूत के साथ आरोपियों की शिकायत की है। उन्होंने यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) प्रबंधन को सबूत सौंपा है। इस फोटो में जूनियर्स स्टूडेंट्स सीनियर्स के सामने हाथ बांधे खड़े हैं। इस फोटो में लगभग 20 से ज्यादा स्टूडेंट्स दिख रहे हैं। यह फोटो चंद्रशेखर हॉस्टल के पास का है।
डायरेक्टर बोले- जांच होगी
वहीं सबूत सामने आने के बाद सीनियर्स ने ये दावा किया है कि ये फोटो मीटिंग का है। मीटिंग में खाने, सफाई जैसी अन्य चीजों को लेकर चर्चा हो रही थी। यूआईटी डायरेक्टर सुधीर सिंह भदौरिया का कहना है कि वह इस मामले की गंभीरता से जांच करवाएंगे।
रैगिंग हो तो यहां करें शिकायत

- Anti-Ragging Helpline No. 1800-180-5522
- E-mail : helpline@antiragging.in
- Website: www.antiragging.in and www.amanmovement.org
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari