भोपाल के बड़े तालाब में क्रूज और मोटरबोट के संचालन पर एनजीटी ने लगाया बैन, जानें क्या है इसकी वजह

BP Shrivastava | Sept 14, 2023, 24:00 IST
Share
भोपाल के बड़े तालाब में क्रूज और मोटरबोट के संचालन पर एनजीटी ने लगाया बैन, जानें क्या है इसकी वजह
भोपाल के बड़े तालाब में क्रूज और मोटरबोट के संचालन पर एनजीटी ने लगाया बैन, जानें क्या है इसकी वजह

भोपाल के बड़े तालाब में अब किसी भी तरह की मोटरबोट और क्रूज का संचालन नहीं हो सकेगा। इस संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश जारी किया है।

BHOPAL. भोपाल के बड़े तालाब में अब किसी भी तरह की मोटरबोट और क्रूज का संचालन नहीं हो सकेगा। इस संबंध में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने एक याचिका पर सुनवाई के बाद आदेश जारी किया है। पर्यावरणविद सुभाष पांडेय की याचिका पर सुनवाई के बाद एनजीटी ने यह फैसला सुनाया है। क्रूज और मोटर बोट पर यह बैन बड़े तालाब में ध्वनि प्रदूषण को कम करने के लिए लगाया गया है। ट्रिब्यूनल ने आदेश में यह भी कहा कि तालाब के आसपास बनाए गए स्थाई निर्माणों को तीन महीने में गिराया जाए। याचिका पर सुनवाई के दौरान एनजीटी ने यह भी टिप्पणी की कि बड़े तालाब में टूरिस्ट के आने से यहां प्रदूषण बढ़ रहा है।

तालाब के पास स्थायी निर्माण पर भी रोक

बड़ा तालाब (लेक) में क्रूज और मोटरबोट पर प्रतिबंध लगाने के साथ ही एनजीटी ने लेक के आसपास स्थायी निर्माण करने पर भी प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध लगाते हुए एनजीटी ने आदेश दिया है कि लेक के आसपास के स्थायी निर्माण को तीन महीने के भीतर तोड़ा जाए और दोबारा किसी तरह का स्थायी निर्माण ना करने दिया जाए। एनजीटी ने कहा कि यदि लेक या बड़े तालाब के आसपास किसी तरह का स्थायी निर्माण किया जाता है तो उसे तोड़ दिया जाएगा।

बिना मोटर वाली बोट का संचालन जारी रहेगा

एनजीटी ने मोटरबोट और क्रूज पर प्रतिबंध लगाया है, लेकिन बिना मोटर वाली बोट यानी नाव पर कोई प्रतिबंध नहीं है। बिना मोटर वाली बोट को भोपाल लेक में चलाने की अनुमति जारी रहेगी।

आदेश पर लोगों का क्या कहना?

भोपाल के बड़े तालाब में मोटरबोट और क्रूज पर बैन लगाने के आदेश के बाद लोगों ने भी इस फैसले को सही ठहराया है। लोगों का मानना है कि मोटरबोट और क्रूज संचालन की वजह से लेक में प्रदूषण फैलता है, जो नुकसानदायक है। इस दौरान लोगों ने पैडलबोट को सही बताया और कहा कि इससे प्रदूषण नहीं होगा। इस दौरान कुछ लोगों ने एनजीटी के फैसले को सही बताते हुए कहा कि इस लेक का पानी लगभग पूरा भोपाल पीता है, इसलिए इसको प्रदूषित होने से बचाने के लिए एनजीटी का फैसला सही है।

Tags:
  • Bhopal News
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • भोपाल समाचार
  • National Green Tribunal
  • नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल
  • Now motorboats and cruises will not run in Bhopal's pond
  • NGT bans running of cruises in the big pond
  • भोपाल के तालाब में अब मोटरबोट और क्रूज नहीं चलेगा
  • एनजीटी ने बड़े तालाब में क्रूज के चलाने पर लगाया बैन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा