छत्तीसगढ़ में आप के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया के नाम
Chandresh Sharma | Oct 21, 2023, 24:00 IST
छत्तीसगढ़ में आप के स्टार प्रचारकों की लिस्ट में शराब घोटाले के आरोप में जेल में बंद संजय सिंह और मनीष सिसोदिया के नाम
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) भी खूब जोरशोर से प्रचार-प्रसार में जुट गई है। आप ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 37-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की
RAIPUR. पांच राज्यों में चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने ताकत झोंक दी है। भाजपा और कांग्रेस के बड़ नेताओं ने सभाएं और प्रचार शुरू कर दिया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) भी खूब जोरशोर से प्रचार-प्रसार में जुट गई है। आप ने शुक्रवार (20 अक्टूबर) को छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए 37-स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया भी शामिल हैं। इस सूची में दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, आप सांसद संजय सिंह, पार्टी नेता मनीष सिसोदिया और अन्य पार्टी नेताओं के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि संजय सिंह और पार्टी नेता मनीष सिसोदिया जिनका नाम सूची में तीसरे और पांचवें स्थान पर है, फिलहाल कथित शराब घोटाला मामले में जेल में बंद हैं।
इन नेताओं को भी बनाया स्टार प्रचारक
दिल्ली और पंजाब के मंत्रियों के अलावा आप सांसद राघव चड्ढा और क्रिकेटर हरभजन सिंह को आम आदमी पार्टी ने छत्तीसगढ़ के लिए स्टार प्रचारक बनाया है। आप ने छत्तीसगढ़ में 2018 के विधानसभा चुनावों में पहली बार अपनी किस्मत आजमाई थी और कुल 90 सीटों में से 85 पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन राज्य में अपना खाता खोलने में असफल रही, लेकिन इस बार केजरीवाल जीत का दावा कर रहे हैं।
20 सीटों के लिए 7 नवंबर को होगा मतदान
छत्तीसगढ़ विधानसभा की 20 सीटों के लिए मतदान सात नवंबर को होगा, जबकि बाकी 70 सीटों के लिए वोट दूसरे चरण में 17 नवंबर को डाले जाएंगे। छत्तीसगढ़ में वोटों की गिनती, चार अन्य चुनावी राज्यों के साथ, तीन दिसंबर को निर्धारित की गई है।

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari