दोस्ती बदली विवाह में, लेक सिटी का नया ट्रेंड, जानें क्या हैं उदयपुर ये का नया ट्रेंड
Pooja Kumari | Nov 26, 2023, 24:00 IST
दोस्ती बदली विवाह में, लेक सिटी का नया ट्रेंड, जानें क्या हैं उदयपुर ये का नया ट्रेंड
झीलों की नगरी उदयपुर में बीते शुक्रवार को एक समलैंगिक जोड़े ने शादी की। कपल ने एक होटल में अपनी परंपराओं के अनुरुप विवाह के बंधन बंधे
UDAIPUR. झीलों की नगरी उदयपुर में बीते शुक्रवार को एक समलैंगिक जोड़े ने शादी की। इसके बाद से ही लेकसिटी जितनी अपनी खूबसूरती के लिए चर्चित में रहती है, उतनी ही और दुगुनी तेजी से और सुर्खियों में आ गया। बता दें कि ये कपल होटल में अपनी परंपराओं के अनुरूप विवाह के बंधन में बंधे। हालांकि, इस विवाह को लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं सूत्रों का कहना है कि शहर में दो दोस्तों ने समलैंगिक शादी की है और ये दोनों अमेरिका में साथ काम करते हैं। बताया जा रहा है कि इस शादी की रस्मों को बेहद गोपनीय तरीके से संपन्न किया गया।
उदयपुर 'डेस्टिनेशन वेडिंग' के लिए काफी चर्चित हैं। हाल ही में टीवी एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी अपनी शादी उदयपुर के ताज लेक पैलेस में ही किया था। इस दौरान रॉयल वेडिंग के लिए उदयपुर के ताज लेक पैलेस को दुल्हन की तरह सजाया गया था। ये होटल अपने आप बहुत स्पेशल है। ये एक असल का पैलेस है जिसे ताज ग्रुप ऑफ होटल्स मैनेज करती है। इस खूबसूरत महल को "जल महल" के नाम से भी जाना जाता है। इसकी अनुपम सुंदरता को देखने के लिए देश-विदेश के कोने-कोने से लोग आते हैं। वहीं बात करें कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की तो इनकी भी शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ में संपन्न हुई थी।
भारत में इस प्रकार के विवाह को कानून के साथ-साथ समाज द्वारा भी मान्यत नहीं दी जाती है। हाल ही देश में समलैंगिक विवाह को लेकर बहस छिड़ी थी। इस मामले में याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में समलैंगिक विवाह को कानूनी तौर पर मान्यता देने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था कि कानून बनाने का काम संसद और विधानसभाओं का है।
लेक सिटी में हुई थी परिणीति, कियारा की शादी
WhatsApp Image 2023-11-26 at 9.48.51 AM.png
सुप्रीम कोर्ट ने नहीं दी है इजाजत
राजस्थान पंचायत चुनाव की घोषणा कल, चार चरण में चुनाव की संभावना, चुने जाएंगे 1.69 लाख प्रतिनिधि
By Jageshwar prasad
कॉकरोच पार्टी के लोगों पर बीजेपी का तंज, दीप कमल में लिखा नालायक निकम्मे तिलचट्टे, राहुल को बताया पिलपिला
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश वोटर लिस्ट में 10 अक्टूबर तक जुड़ेंगे नाम, ऐसे जुड़वा सकते हैं अपना नाम
By Arohi Raj
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
By Manya Jain
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
By Atul Dwivedi
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
By Jageshwar prasad
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj