MP में सुरेंद्र पटवा और राहुल सिंह लोधी का नामांकन फॉर्म पास, दोनों के खिलाफ दर्ज आपत्तियां खारिज

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
MP में सुरेंद्र पटवा और राहुल सिंह लोधी का नामांकन फॉर्म पास, दोनों के खिलाफ दर्ज आपत्तियां खारिज

BHOPAL. मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं की उम्मीदवारी संकट में आ गई है। नामांकन पत्रों की जांच के बीच बीजेपी के दो और कांग्रेस के एक नेता के नामांकन होल्ड हो गए थे। इसमें से बीजेपी से सुरेंद्र पटवा और राहुल सिंह लोधी का नामांकन फॉर्म पास हो गया है। कांग्रेस से अजय सिंह के फॉर्म होल्ड पर है। रिटर्निंग ऑफिसर ने आज (1 नबंवर) को तीनों को अपना पक्ष रखने का मौका दिया था। 

नामांकन पत्रों पर आई हैं आपत्तियां

अजय सिंह के खिलाफ अधूरी जानकारी देने की शिकायत है। बीजेपी प्रत्याशी शरदेंदु तिवारी ने आपत्ति लगाई है कि उन्होंने अपने शपथ-पत्र में खुद और पत्नी की अचल संपत्ति की जानकारी गलत दी है। उन्होंने बनावटी शपथ पत्र दिया है। इसके अलावा उनके नामांकन फॉर्म में कुछ कॉलम खाली हैं।

पटवा के खिलाफ राजकुमार पटेल ने आपत्ति लगाई

सुरेंद्र पटवा के खिलाफ कांग्रेस प्रत्याशी राजकुमार पटेल ने शिकायत की थी। राजकुमार के मुताबिक पटवा के खिलाफ 501 केस विचाराधीन हैं, लेकिन उन्होंने शपथ-पत्र में सिर्फ 167 की जानकारी दी है। उन्होंने खुद को 6 मामलों में सजा होने की जानकारी दी है, जबकि 6 महीने पहले हाई कोर्ट में उन्होंने 28 मामलों में सजा होने का शपथ-पत्र दिया था।

लोधी के नामांकन पर आपत्ति खारिज

कांग्रेस की चंदा सिंह गौर ने राहुल सिंह लोधी के नामांकन पर आपत्ति जताई थी। उनके मुताबिक लोधी की विधायकी हाई कोर्ट से शून्य घोषित हुई थी। इसके बाद वह सुप्रीम कोर्ट से सशर्त राहत पर हैं। ऐसे में उन्हें चुनाव का फायदा नहीं दिया जाना चाहिए। चंदा ने उनके नामांकन को खारिज करने की मांग की थी। रिटर्निंग ऑफिसर ने चंदा गौर की आपत्ति को खारिज कर दिया है।

MP News MP Assembly Elections 2023 कांग्रेस से अजय सिंह बीजेपी से सुरेंद्र पटवा का नामांकन पास राहुल लोधी Surendra Patwa nomination passed Ajay Singh from Congress Surendra Patwa from BJP एमपी न्यूज मप्र विधानसभा चुनाव 2023 Rahul Lodhi