PM नरेंद्र मोदी आज आ रहे जबलपुर, 6 सड़क परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन, इसी दिन प्रियंका गांधी धार में रहेंगी

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
PM नरेंद्र मोदी आज आ रहे जबलपुर, 6 सड़क परियोजनाओं का करेंगे भूमिपूजन, इसी दिन प्रियंका गांधी धार में रहेंगी

BHOPAL. प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी आज गुरुवार 5 अक्टूबर को अपने कार्यकाल में 35वीं बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। मोदी जबलपुर में रानी दुर्गावती के स्मारक की आधार शिला रखने के साथ सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन और अन्य परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। वहीं विधानसभा के चुनावी घमासान के बीच कांग्रेस अब अपना फोकस आदिवासियों पर करने जा रही है। आज 5 अगस्त को प्रियंका गांधी भी एमपी दौरे पर हैं।

जबलपुर दौरे पर पीएम मोदी

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए अब कुछ ही समय बाकी है। ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस ने उन 78 सीटों पर अपना फोकस बढ़ा दिया है, जहां आदिवासी वोटर ही जीत-हार का फैसला करते हैं। मोदी 2 बजकर 50 मिनट पर डुमना विमानतल पहुंचेंगे और 5 बजकर 10 मिनट पर जनसभा करने के बाद रवाना होंगे। मोदी 100 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रानी दुर्गावती के स्मारक की आधार शिला रखेंगे। इसके अलावा 4,810 करोड़ रुपए की 6 सड़क परियोजनाओं का भूमिपूजन और खलघाट से सरवरदेवला मार्ग का लोकार्पण करेंगे।

नो फ्लाई जोन रहेगा शहर

प्रधानमंत्री के जबलपुर दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा अलर्ट जारी कर रखा है। एसपी ने शहर को नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इस दौरान शहर में पैराग्लाइडिंग, हॉट एयर बलून या ड्रोन प्रतिबंधित रहेंगे। शहर के मुख्य स्थानों और होटलों में भी चैकिंग अभियान जारी है।

धार में प्रियंका गांधी

वहीं प्रियंका गांधी साढ़े 11 बजे धार जिले के मोहनखेड़ा पहुंचेंगी। वे यहां आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा में आदिवासी नायक टंट्या मामा की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगी। इस बार कांग्रेस आद‍िवासी वोटरों को साधने में जुटी है। प्रियंका गांधी जैन समाज के तीर्थ स्‍थल मोहनखेड़ा में दर्शन के बाद चुनावी हुंकार भरेंगी।

पीएम नरेंद्र मोदी MP News धार में प्रियंका गांधी जबलपुर दौरे पर पीएम मोदी Priyanka Gandhi in Dhar PM Modi on Jabalpur tour PM Narendra Modi एमपी न्यूज प्रियंका गांधी priyanka gandhi