/sootr/media/post_banners/a9beb89497b21146d71242f5e822dff7a7d845e28870e05c5dbfbdda33777d4f.jpg)
संजय गुप्ता, INDORE. बालाघाट में पोस्टल बैलेट को लेकर उठे मुद्दे के बाद एक बार फिर सभी की नजरें पोस्टल बैलेट पर चली गई है। खासकर कांग्रेस इसे लेकर अधिक चौकन्नी है, क्योंकि साल 2018 में कांग्रेस को इसमें 45.61 फीसदी वोट मिले थे और बीजेपी को 40.16 फीसदी वोट मिले थे। इंदौर पांच से महेंद्र हार्डिया की जीत हो या जावरा से राजेंद्र पांडे, राजपुर से बाला बच्चन या फिर सुवासरा से हरदीप डंग की जीत, इसकी एक बड़ी वजह यही पोस्टल बैलेट बने थे। जानकारी के अनुसार इंदौर में इस बार करीब 18 हजार वोट पोस्टल बैलेट से डले है, जबकि साल 2018 में 13686 वोट पोस्टल बैलेट के थे।
साल 2018 में बीजेपी, कांग्रेस को मिले पोस्टल बैलेट वोट
मप्र में कुल डले पोस्टल बैलेट- 287736
- बीजेपी खाते में- 115565
- कांग्रेस को मिले- 131246
- निर्दलीय को मिले- 11006
- बसपा को- 12719
- सपाक्स को मिले- 4872
सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट इन विधानसभा में डले थे 2018 में
बीते चुनाव 2018 में सबसे ज्यादा पोस्टल बैलेट उज्जैन दक्षिण में 3230 डले थे। वहीं दो हजार से ज्यादा पोस्टल बैलेट राऊ में 2376, धार 2544, देवास 2392, खंडवा 2040, खरगोन 2222, बडवानी 2032 में थे। सबसे कम घटिया विधानसभा में 408 वोट डले थे।
कम हार-जीत वाली विधानसभा में इस तरह रहा पोस्टल बैलेट का रोल
- राजपुर- यहां कांग्रेस के बाला बच्चन 932 वोट से जीते, उन्हें 918 और बीजेपी को 578 वोट मिले थे।
- इंदौर पांच- यहां बीजेपी के महेंद्र हार्डिया 1132 वोट से जीते, कुल 1708 पोस्टल बैलेट में उन्हें 960 और कांग्रेस को 641 वोट थे।
- जावरा-यहां से बीजेपी के राजेंदर पाण्डे 511 वोट से जीते, यहां जले 1846 पोस्टल बैलेट में उन्हें 798 वोट मिले और कांग्रेस को 561 वोट।
- सुवासरा में कांग्रेस के हरदीप सिंह डंग 350 वोट मात्र से जीते, पोस्टल बैलेट 1631 में उन्हें 811 और बीजेपी को 531 वोट मिले थे।
- मंधाता- यहां कांग्रेस के नारायण पटेल 1236 से जीते थे, कुल 739 पोस्टल बैलेट डले, जिसमें उन्हें 442 और बीजेपी को 274 मिले थे।
- नेपानगर- यहां कांग्रेस की सुमित्रा कास्डेकर 1264 वोट से जीते, कुल 653 पोस्टल बैलेट में उन्हें 272 और बीजेपी को 348 पोस्टल बैलेट मिले थे।
इंदौर में पोस्टल बैलेट बीजेपी के पक्ष में गए थे
इंदौर में बीते चुनावों में पोस्टल बैलेट बीजेपी के पक्ष में गए थे। सबसे ज्यादा वोट राऊ में गिरते हैं। बीते चुनाव 2018 में कुल 13683 वोट डले थे, जिसमें बीजेपी को 7282 (53 फीसदी) और कांग्रेस को 5735 (41.90 फीसदी) वोट मिले थे।
देपालपुर विधानसभा- 1153 वोट डले कांग्रेस को 649, बीजेपी को 489 वोट थे
- इंदौर एक- 1758 वोट में से कांग्रेस को 758 और बीजेपी को 908 वोट थे
- इंदौर दो- 1588 वोट थे, कांग्रेस को 497 और बीजेपी को 984 वोट थे
- इंदौर तीन- 1317 वोट थे, कांग्रेस को 437 और बीजेपी को 790 वोट
- इंदौर चार- 1200 वोट, कांग्रेस को 309 और बीजेपी को 823 वोट
- इंदौर पांच- 1708 वोट, कांग्रेस को 641 और बीजेपी को 960 वोट
- महू विधानसभा- 1288 वोट, कांग्रेस को 648 और बीजेपी को 591 वोट
- राऊ- 2376 वोट, कांग्रेस को 1126 और बीजेपी को 1146 वोट
- सांवेर- 1298 वोट, कांग्रेस को 670 और बीजेपी को 591 वोट मिले थे।
/sootr/media/agency_attachments/dJb27ZM6lvzNPboAXq48.png)
Follow Us