इंदौर में प्रियंका गांधी का 50 मिनट चला रोड शो, नुक्कड़ सभा को संबोधित किया, भीड़ में कांग्रेस के साथ भगवा के झंडे भी लहराए

author-image
BP Shrivastava
एडिट
New Update
इंदौर में प्रियंका गांधी का 50 मिनट चला रोड शो, नुक्कड़ सभा को संबोधित किया, भीड़ में कांग्रेस के साथ भगवा के झंडे भी लहराए

संजय गुप्ता, INDORE. इंदौर में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का पहला रोड शो हुआ। यह रोड शो इंदौर विधानसभा एक से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला समर्थन के लिए था। टिगरिया बादशाह से बाणगंगा की ओर गया। रोड शो करीब एक घंटे 20 मिनट चला जिसमें प्रियंका गांधी 50 मिनट तक शामिल रहीं। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। इस दौरान प्रियंका गांधी खुली जीप में रही और उनके साथ संजय शुक्ला, उनकी पत्नी और अन्य मौजूद थे। हालांकि, कांग्रेस के अन्य बड़े नेता इस दौरान शामिल नहीं थे।

नुक्कड़ सभा को भी किया संबोधित

उन्होंने एक चौराहे पर नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। हालांकि वह एक मिनट ही बोलीं और इस दौरान शुक्ला के लिए वोट और जीत मांगी। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों बाद दिवाली है, आप सभी को शुभकामनाएं। शुक्ला साफ-सुथरी छवि वाले व्यक्ति हैं। ऐसा विधायक चुनिए जो आपके लिए दिन-रात काम करें, आपकी तरक्की के लिए काम करें। जो आपकी विधानसभा में हो रहा है, उससे मुक्ति के लिए शुक्ला को चुने।

शो के दौरान भगवा झंडे भी लहराए

रोड शो के दौरान भगवा झंडे भी लहराए गए। साथ में कांग्रेस के झंडे थे और हाथों में तख्तियां थी, जिसमें शुक्ला के समर्थन में नारे थे। वहीं इंदौर-1 में प्रियंका गांधी के रोड शो में स्वागत मंच टूट गया। जिसे देखकर प्रियंका गांधी गाड़ी से उतरीं और लोगों का हालचाल जाना। इसके बाद वे फिर से रोड शो में शामिल हो गईं। हालांकि, रोड शो से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला सहित अनेक दिग्गज नेता नदारद रहे।

प्रियंका के रोड शो में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने लहराए झंडे

प्रियंका गांधी के रोड शो के दौरान एक चौराहे पर कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जमा होकर पार्टी के झंडे लहराए और मोदी-मोदी के नारे भी लगाए।

Indore Assembly a Congress candidate Sanjay Shukla प्रियंका गांधी ने रोड शो में कांग्रेस के लिए वोट मांगे इंदौर विधानसभा एक कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला प्रियंका गांधी इंदौर में रोड शो में Priyanka Gandhi asked for votes for Congress in the road show Indore News Priyanka Gandhi in road show in Indore मध्यप्रदेश न्यूज Madhya Pradesh News इंदौर समाचार