जयपुर में चुनावी दौरे में हवन और सभा से पहले गायत्री मंत्र, प्रियंका गांधी ने दिखाया कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व
Chandresh Sharma | Nov 17, 2023, 24:00 IST
जयपुर में चुनावी दौरे में हवन और सभा से पहले गायत्री मंत्र, प्रियंका गांधी ने दिखाया कांग्रेस का सॉफ्ट हिंदुत्व
राजस्थान के चुनावी समर में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक मंदिर में हवन करते और चुनावी सभा से पहले गायत्री मंत्र का पाठ करती नजर आईं।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के चुनावी समर में पार्टी प्रत्याशियों के प्रचार के लिए आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी एक मंदिर में हवन करते और चुनावी सभा से पहले गायत्री मंत्र का पाठ करती नजर आईं। प्रियंका गांधी ने आदिवासी बहुल इलाके सागवाड़ा (डूंगरपुर) स्थित गायत्री पीठ में पहले हवन किया और फिर चुनावी सभा को जब संबोधित करने पहुंची तो गायत्री मंत्र सुनाया और कहा कि गायत्री माता हमारी संस्कृति की रक्षा करती हैं। राजस्थान में प्रियंका गांधी अपने दौरों स्थानीय देवी देवताओं की जयकारे लगवाना नहीं भूल रहे हैं और सागवाड़ा तथा चित्तौड़गढ़ में हुई अपनी चुनावी सभा में भी वह यह करती नजर आई।
बोलीं- दादी इंदिरा ने सिखाया था
गायत्री मंत्र पढ़कर प्रियंका गांधी ने कहा कि यह मंत्र मुझे मेरी दादी ने सिखाया। मैंने अपने दोनों बच्चों को सिखाया। सिखाते समय यह बताया कि गायत्री माता हमारी संस्कृति की रक्षा करती हैं। हमारी दादी कहती थीं कि इस देश की संस्कृति यही है कि सब धर्मों का आदर करना चाहिए। समय आ गया है, यह पूछने का कि आगे कैसे बढ़ना है। हिंदुस्तान में सब धार्मिक हैं। कभी लगता है कि जो धर्म की बात कर रहे हैं, उसे वोट दे देते हैं। राजनीति में अगर आपके जज्बात का इस्तेमाल हो रहा है तो आपको सावधान होना पड़ेगा। आपको सोचना पड़ेगा कि जो हमें धर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं, वो काम करेंगे या नहीं।
पीएम मोदी पर कसा तंज
प्रियंका ने कहा कि धर्म के आधार, जाति के आधार पर राजनीति हो रही है। वहीं पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि वे प्रदेश के कोने-कोने में घूम रहे हैं, ऐसा लग रहा है अपना सीएम ढूंढने निकले हैं। उन्होंने जनता से कहा कि आपको तय करना है कि आपको कैसी सरकार चाहिए जो केवल धर्म का नाम ले और काम न करे या ऐसी सरकार जो आपको राहत दे, स्वास्थ्य सुविधाएं दे, रोजगार दे। ये बहुत बड़ा निर्णय है जो आपको कुछ दिन में लेना है।
उन्होंने कहा कि जो जनता का है उसे मिलना ही चाहिए। हमारी राजनीति की नींव ही यही है। जब-जब चुनाव आता है धर्म की बात होती हैं, घोषणाएं होती हैं, लेकिन भाजपा उसे बाद में पूछती नहीं है। मध्य प्रदेश में तो भाजपा सरकार ने बड़ी संख्या में स्कूल ही बंद कर दिए हैं। जबकि हमने राजस्थान गांव-गांव में अंग्रेजी मीडियम के स्कूल खोले हैं, एकलव्य मॉडल स्कूल बने हैं, 2500 महात्मा गांधी स्कूल बने है, यहां भी 5 साल में आठ कॉलेज खोले गए हैं।
अपने भाई राहुल गांधी की तरह ही प्रियंका गांधी ने भी केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के लिए काम करने के आरोप लगाए और कहां कि सभी उद्योगों को कमजोर करके इन्होंने अपने दोस्तों को सौंप दिए हैं। आज स्थिति ये है कि युवा रोजगार के लिए भटक रहा है। ये केवल उद्योगपतियों के लिए काम कर रहे हैं। सभी पीएसयू को कमजोर कर दिया है। जहां से रोजगार मिल सकता था उन्हें कमजोर कर दिया है। वहीं, कांग्रेस की सरकारें ग्रामीण रोजगार को डेवलप कर रही हैं। ग्राम स्वराज के लिए काम कर रही हैं। हम चाहते हैं कि आपको गांवों में ही रोजगार मिले। कांग्रेस ने बांसवाड़ा को संभाग बनाया। बेणेश्वर धाम में भी करोड़ों का काम कराया।
प्रियंका ने कहा कि देश का किसान एक दिन में 27 रुपए कमाता है जबकि आडानीजी एक दिन में 16 हजार करोड़ रुपए कमाते हैं। मोदीजी इन बड़े-बड़े उद्योगपतियों की मदद करते हैं, लेकिन आप पर संकट आता तो वे मुंह फेर लेते हैं। अब आपको तय करना है। इसलिए अपनी समझदारी से वोट दीजिए।
मोदी नहीं आएंगे प्रदेश चलाने
राजस्थान में भाजपा की ओर से चेहरा घोषित नहीं करने पर तंज करते हुए प्रियंका ने कहा कि प्रदेश के कोने-कोने में मोदीजी घूम रहे हैं। ऐसा लग रहा है अपना सीएम ढूंढने निकले हैं। मोदीजी को अपने नेताओं पर ही विश्वास नहीं हैं तभी तो अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं। भाजपा राजस्थान में बिखरी हुई पार्टी है। उनसे पूछें कि आपका सीएम फेस कौन है उसका जवाब ही उनके पास नहीं है। बड़े-बड़े नेताओं ने इन्होंने परे कर दिया है। जब इनके पास कोई स्थानीय नेता ही नही है तो इनकी सरकार चलाएगा कौन। अब मोदीजी तो दिल्ली से आएंगे नहीं आपका प्रदेश चलाने के लिए।

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA