खैरागढ़-बिलासपुर में प्रियंका गांधी, केंद्रीय मंत्री रायगढ़ में ओपी चौधरी सहित 4 BJP प्रत्‍याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

author-image
Pratibha Rana
एडिट
New Update
खैरागढ़-बिलासपुर में प्रियंका गांधी, केंद्रीय मंत्री रायगढ़ में ओपी चौधरी सहित 4 BJP प्रत्‍याशियों की नामांकन रैली में होंगे शामिल

गंगेश द्विवेदी@ RAIPUR.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी चौथी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर आ रही हैं। वे आज (30 अक्टूबर) प्रदेश के खैरागढ़ और बिलासपुर में चुनावी सभा लेंगी। वो खैरागढ़ के जालबांधा में दोपहर चुनावी सभा को संबोधित करेगी। इसके बाद दोपहर 3 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में भी चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। इसके बाद शाम 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।

खैरागढ़ और बिलासपुर में करेंगी प्रचार

प्रियंका गांधी दोपहर 12.30 बजे माना एयरपोर्ट रायपुर पहुंचेंगी। वहां से खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के जालबांधा में दोपहर 1.15 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेगी। दोपहर को 3.15 बजे बिलासपुर के पुलिस ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करेंगी। शाम को 5 बजे रायपुर से दिल्ली के लिये रवाना होंगी। इस दौरान उनके साथ मूुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहेंगे।

महिलाओं के लिए कर सकती हैं बड़ी घोषणा

चुनावी घोषणापत्र आने से पहले मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद और अपने केंद्रीय नेतृत्‍व से अब तक 9 अलग-अलग घोषणाएं करवाई है। माना जा रहा है आज की दोनों सभा में प्रियंका गांधी कार्यकर्ताओं के बीच जीत का मंत्र देने के अलावा महिलाओं के लिए कुछ बडी घोषणाएं कर सकती हैं। गैस सिलेंडर की दर से लेकर महिला स्‍वास्‍थ्‍य और समृदि़ध से जुडी ये घोषणाएं हो सकती हैं।

इसके पूर्व प्रियंका गांधी की तीन चुनावी सभा

प्रियंका गांधी तीसरे छत्तीसगढ़ दौरे 6 अक्टूबर को कांकेर के गोविंदपुर मैदान में हुए पंचायती राज्य और नगरीय निकाय सम्मेलन में शिरकत की थीं। इस दौरान 866 करोड़ रुपए के 518 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया था। इसके पूर्व कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर 2023 भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत की थीं। 13 अप्रैल 2023 को बस्तर में सभा कर चुकी हैं। इसके पूर्व कांग्रेस के 85वें अधिवेशन में रायपुर आई थीं।

बीजेपी प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगे फडणवीस

दूसरी ओर महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस 30 अक्टूबर को सुबह 10 बजे धमतरी जिले में बीजेपी के तीनों प्रत्याशियों के नामांकन रैली में शामिल होंगे। इसके बाद रायपुर में दोपहर डेढ़ बजे बीजेपी के 7 प्रत्याशियों के नामांकन में शामिल होंगे। इस दौरान बीजेपी रायपुर में मेगा रैली निकालेगी।

धमेंद्र प्रधान कराएंगे ओपी चौधरी सहित चार का नामांकन

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचें यहां से वे एयरपोर्ट से रायगढ़ के जिंदल एयरस्ट्रिप के लिए रवाना हो गए। दोपहर 12 बजे से डेढ़ बजे तक रायगढ़ के बीजेपी उम्‍मीदवार ओपी चौधरी सहित जिले की चार विधानसभा के भाजपा प्रत्‍याशियों की नामांकन रैली में शामिल होंगे। दोपहर बाद आम सभा होगी। आमसभा के बाद वे शाम 4 बजे रायगढ़ से झारसुगुड़ा के लिए रवाना हो जाएंगे।


Priyanka in battle of Chhattisgarh Priyanka Gandhi visit to Chhattisgarh छत्तीसगढ़ न्यूज प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के रण में प्रियंका priyanka gandhi प्रियंका गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा Chhattisgarh News